Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी के खिलाफ राहुल के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- बड़े हो जाओ

    Updated: Fri, 14 Aug 2026 12:16 AM (IST)

    भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर तीखा हमला किया। पार्टी ने उन पर "असभ्य और अभद्र" ...और पढ़ें

    पीएम मोदी के खिलाफ राहुल के बयान पर भड़की भाजपा (फाइल फोटो)

    पीएम मोदी के खिलाफ राहुल के बयान पर भड़की भाजपा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कहा, भारत को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की जरूरत होती है न कि नौसिखिया ड्रामेबाजी की

    2. पीएम का अपमान कर राहुल ने किया है भारत के लोगों का अपमान, वे लाखों मतदाताओं का उड़ा रहे मजाक

    3. आप मतदाताओं की समझदारी पर इसलिए हमला कर रहे, क्योंकि उन्होंने आपकी वंशवादी राजनीति को नकार दिया

    पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर तीखा हमला किया। पार्टी ने उन पर "असभ्य और अभद्र" भाषा का इस्तेमाल करने और विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को गिराने का आरोप लगाया।

    भाजपा की तल्ख टिप्पणी तब आई है, जब राहुल गांधी ने 'रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन' को संबोधित करते हुए भाजपा -आरएसएस को "जोकरों का झुंड" कहते हुए कई आरोप लगाए। पलटवार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी से "बड़े होने" की नसीहत दी।

    जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राहुल गांधी, आप कब बड़े होंगे। भारत को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की जरूरत होती है न कि नौसिखिया ड्रामेबाजी की। लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को 'जोकर और मसखरे' कहना साबित करता है कि आप अपनी समझ से बाहर की बातें कर रहे हैं।

    जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान कर राहुल ने भारत के लोगों का अपमान किया है। प्रधानमंत्री का अपमान कर आप उन लाखों मतदाताओं का मजाक उड़ा रहे हैं जिन्होंने नरेन्द्र मोदी को तीन ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए चुना। आप मतदाताओं की समझदारी पर इसलिए हमला कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने आपकी वंशवादी राजनीति को नकार दिया।

    खबरें और भी

    भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा लोकसभा में विपक्ष के नेता की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

    उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जिस तरह की असभ्य, अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वह विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के बिल्कुल खिलाफ है।"

    देश को ऐसे विपक्ष के नेता की जरूरत है जो "रचनात्मक विपक्ष" की भूमिका निभाए न कि ऐसे नेता की जो इंटरनेट मीडिया पर मीम्स और रील्स के लिए सस्ती बयानबाजी में लगा रहे। 56 साल की उम्र में भी राहुल गांधी का बचकाना और घटिया व्यवहार अफसोसजनक है। पीएम मोदी की कूटनीति और आर्थिक नेतृत्व ने नौ मुक्त व्यापार समझौतों के जरिये 38 देशों के साथ भारत के आर्थिक संबंधों को मजबूत किया है।

    बांसुरी ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी का वैश्विक नेतृत्व, आर्थिक समझ और विकसित भारत का विजन है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के मीम्स, नकल और अभद्र बयानबाजी है।

    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने राहुल गांधी की टिप्पणियों को सार्वजनिक बातचीत के स्तर में एक नई गिरावट बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी को निशाना बनाकर भद्दे मजाक करना और कांग्रेस नेताओं का उस पर हंसना बेहद शर्मनाक है।