विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'खरगे जी चार जून को भाई-बहन आपकी बलि ले लेंगे', कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऐसा क्यों बोले अमित शाह?

Published: Wed, 01 May 2024 03:10 PM (IST)

विभिन्न राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार और तेज कर दिया है। बीजेपी नेता अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के ...और पढ़ें

अमित शाह ने कोरबा रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा
अमित शाह ने कोरबा रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा

डिजिटल डेस्क, कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

शाह ने कहा कि खरगे जी आप एक परिवार के भाई-बहन के लिए झूठ क्यों बोल रहे हैं। चार जून को आपकी पार्टी के हारने के बाद हार का ठीकरा आप पर ही फूटेगा। इससे पहले भी कांग्रेस में ऐसा ही हुआ है। आप की बलि चढ़ा दी जाएगी।

कांग्रेस की नीति झूठ बोलने, जोर से बोलने, बार-बार बोलने और सार्वजनिक रूप से बोलने की है। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है तब तक आरक्षण नहीं हटने वाला। भाजपा ने पिछले दस साल में बहुमत का प्रयोग देश को मजबूत बनाने में किया है।

भूपेश सरकार ने दिया नक्सलवाद को बढ़ावा

बीजेपी नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश कक्का की सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा देती रही, लेकिन हमारे विष्णुदेव जी की सरकार बनने के बाद 4 महीने में ही 95 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 350 गिरफ्तार हुए और कई ने सरेंडर कर दिया।

मोदी जी ने झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नक्सलवाद को पांच साल में समाप्त किया है। छत्तीसगढ़ छूट गया था, क्योंकि यहां भूपेश कक्का की सरकार थी। आप मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, 2 साल में ही नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली और अमेठी से राहुल-प्रियंका चुनाव लड़ेंगे या नहीं? कांग्रेस का आया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।