Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भाजपा शासित राज्य क्यों नहीं...', जाति जनगणना को लेकर Jairam Ramesh ने केंद्र पर उठाए सवाल

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 02:44 PM (IST)

    कांग्रेस ने रविवार को जाति जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। कांग्रेस ने ये भी सवाल उठाया कि आखिर भाजपा शासित राज ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जाति जनगणना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जाति जनगणना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. कांग्रेस ने जाति जनगणना के मुद्दे पर पीए मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया।
    2. अशोक गहलोत का फैसला स्वागत योग्य: जयराम रमेश
    3. राजस्थान में इस साल के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव

    पीटीआई, नई दिल्ली। Congress on caste census। जाति जनगणना को लेकर देश में सियासत तेज हो चुकी है। बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद कई राज्यों में इसको लेकर मांग उठने लगी है। शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब राजस्थान में जातीय सर्वे करवाने की बात कही है।

    सीएम गहलोत ने कहा कि हम सर्वे करवाएंगे। इसके आदेश जल्द हो जाएंगे। गहलोत ने कहा कि सर्वे होगा, क्योंकि जनगणना तो केंद्र सरकार करवा सकती है। परिवारों का सर्वे होगा, जिससे आर्थिक स्थिति के बारे में पता चल जाएगा। यह कांग्रेस का वादा है कि हम इसको आगे बढ़ाएंगे।

    राहुल गांधी ने जाति जनगणना की बातों को गंभीरता से लिया: जयराम रमेश

    वहीं, कांग्रेस ने रविवार को जाति जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। कांग्रेस ने ये भी सवाल उठाया कि आखिर भाजपा शासित राज्य जाति जनगणना कराने से क्यों कतरा रही है।

    उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "राहुल गांधी ने उनकी बातों को बहुत गंभीरता से लिया। अब राजस्थान सरकार ने उनकी भावनाओं के अनुरूप जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है। यह एक स्वागत योग्य कदम है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए नीतियां बनाना। सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना और लोगों को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार देना भी बहुत महत्वपूर्ण है।"

    खबरें और भी

    सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण: कांग्रेस

    जयराम रमेश ने आगे कहा,"जाति जनगणना के जरिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।" जाति सर्वेक्षण पर राजस्थान सरकार के आदेश को साझा करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना और लोगों को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार देना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

    जाति जनगणना कराना विपक्ष का प्रमुख एजेंडा

    बता दें कि कांग्रेस देश भर में जाति जनगणना पर जोर दे रही है और इसे चुनावी मुद्दा बना रही है। बिहार के बाद जाति सर्वेक्षण कराने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना विपक्षी गुट आई.एन.डी.आई.ए. का एक प्रमुख एजेंडा है।

    यह भी पढ़ें: 'राजस्थान में अपनाया जाएगा बिहार सरकार का मॉडल', CM गहलोत बोले- हम जातीय सर्वे कराएंगे