यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress President Election: राहुल गांधी नहीं माने तो कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? इन दो नेताओं के नाम अब सबसे आगे
Congress President Election अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ते हैं तो पार्टी कोई बड़ा कदम उठा सकती है। फिलहाल पार्टी की आधा दर्जन से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग तेज होती जा रही है। पार्टी की आधा दर्जन से अधिक प्रदेश इकाइयों ने प्रस्ताव पारित कर उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। लेकिन जानकारों की मानें तो अगर राहुल चुनाव लड़ने के लिए नहीं मानते हैं तो दो नाम सबसे ऊपर हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं।
अशोक गहलोत और थरूर सबसे बड़े दावेदार
अशोक गहलोत जो गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं वे इस रेस में सबसे आगे हैं। इस बीच शशि थरूर जिन्हें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज ही चुनाव लड़ने की मंजूरी दी है, वे भी अध्ययक्ष बनने के दावेदार के रूप में उभरे हैं। हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह अपने स्वयं के नामांकन के बजाय राहुल गांधी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सोनिया गांधी ने खुद गहलोत को चुनाव लड़ने को कहा
गहलोत के सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने के बाद अटकलों को फिर से बल मिला है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी प्रमुख का फैसला करने के लिए चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा था। कई लोगों का मानना है कि गहलोत को इस पद के लिए शीर्ष नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है।
यह भी रेस में..
गांधी परिवार के अध्यक्ष पद की दौड़ में उतरने से इनकार के बाद गहलोत और मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा, मलिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल जैसे नेताओं को संभावित विकल्प माना जा रहा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने 20 अगस्त तक आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली है। पार्टी ने घोषणा की थी कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। हालांकि, वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने अभी भी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।