Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रक्षा मंत्री बोले- देश की सुरक्षा व्यवस्था को खत्म करने में स्वतंत्र मीडिया का किया जा सकता है दुरुपयोग

    By Jagran NewsEdited By: Krishna Bihari Singh
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 10:55 PM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्र मीडिया न्यायपालिका गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और गतिशील लोकतंत् ...और पढ़ें

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बीच खाई तेजी से कम हो रही है।
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बीच खाई तेजी से कम हो रही है।

    राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि पिछले दो दशक में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बीच खाई तेजी से कम हो रही है। परंतु, उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि स्वतंत्र मीडिया, न्यायपालिका, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और गतिशील लोकतंत्र का दुरुपयोग देश की सुरक्षा व्यवस्था को खत्म करने के लिए किया जा सकता है। रक्षा मंत्री सिंह गांधीनगर के लवाड गांव स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के दीक्षा समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बीच की लकीर खत्म

    रक्षा मंत्री ने कहा कि हाइब्रिड युद्ध में आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बीच की लकीर लगभग खत्म हो जाती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को मिलकर एकीकृत रूप से काम करने की जरूरत है। आतंकवाद, साइबर युद्ध, मानव तस्करी, मनी लांड्रिंग, मादक पदार्थों से जुड़े अपराध इत्यादि भले ही अलग-अलग नजर आते हों, लेकिन ये सभी आंतरिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हैं और सुरक्षा के लिए चुनौती बने हुए हैं।

    सुरक्षा आयामों में तेजी से परिवर्तन

    बदलते समय के साथ सुरक्षा आयामों में तेजी से परिवर्तन आया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आम तौर पर हम सुरक्षा को दो पहलुओं से देखते हैं-आंतरिक और बाहरी। पिछले दो दशकों में यह देखा गया है कि आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बीच की खाई कम हो रही है। युद्ध के दौरान आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के बीच की रेखा लगभग गायब हो जाती है।

    लोकतंत्र का कर सकती हैं दुरुपयोग

    रक्षा मंत्री (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा कि किसी देश की सुरक्षा को नष्ट करने के लिए काम करने वाली ताकतें इंटरनेट मीडिया, गैर सरकारी संगठनों, न्यायपालिका और लोकतंत्र का दुरुपयोग कर सकती हैं।

    खबरें और भी

    अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर खतरनाक खेल

    उन्होंने कहा, 'एक स्वतंत्र इंटरनेट मीडिया का उपयोग व्यवस्थित प्रचार करने के लिए किया जा सकता है। इंटरनेट मीडिया की स्वतंत्रता खराब नहीं है, मीडिया को स्वतंत्र होना चाहिए, लेकिन यदि मीडिया स्वतंत्र है, तो इसका दुरुपयोग किया जा सकता है, अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर खतरनाक व देश विरोधी सामग्री को फैलाया व प्रचारित किया जाता है। अगर गैरसरकारी संगठन स्वतंत्र हैं तो उनका इस्तेमाल देश की व्यवस्था को पंगु बनाने में किया जा सकता है।

    देश के विकास कार्यों को किया जा सकता बाधित

    रक्षा मंत्री (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा कि यदि न्यायपालिका स्वतंत्र है तो उसका उपयोग कर देश के विकास कार्यों को बाधित किया जा सकता है।'

    राजनीतिक दलों में घुसपैठ की जा सकती है

    उन्होंने कहा कि किसी देश के गतिशील लोकतंत्र की एकता व सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक दलों में घुसपैठ की जा सकती है। यह महज कल्पना अथवा आशंकाएं नहीं हैं बल्कि सुरक्षा रणनीतिकारों के विचार हैं, कुछ देशों के सुरक्षा दस्तावेज इन हालात को बयां करते हैं। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2018 में महाराष्ट्र के पुणे जिले के कोरेगांव-भीमा ¨हसा प्रकरण में 50 प्रतिशत ट्वीट पाकिस्तान से किए गए थे।

    यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री का बिना नाम लिए चीन और पाक पर निशाना, कहा- चोट पहुंचाने की कोशिश की तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

    यह भी पढ़ें- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चीन पर निशाना, कहा- नियम आधारित समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए खड़ा है भारत