Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने बताया अपना पसंदीता भाजपा नेता; इंस्टाग्राम पर जेन-जी ने पूछा, क्या आप बैटमैन हैं?

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर अपने हल्के-फुल्के और दिलचस्प अंदाज के लिए चर्चा में हैं। ...और पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर जेन-जी ने राहुल गांधी पूछा, क्या आप बैटमैन हैं? (फोटो- सोशल मीडिया)

    इंस्टाग्राम पर जेन-जी ने राहुल गांधी पूछा, क्या आप बैटमैन हैं? (फोटो- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ में राहुल ने कहा- किसी ने हमें एक कमरे में साथ नहीं देखा

    2. ‘पसंदीदा भाजपा नेता’ पूछने पर अमरिंदर सिंह का लिया नाम, बोले- ‘बहुत अच्छे इंसान हैं’

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर अपने हल्के-फुल्के और दिलचस्प अंदाज के लिए चर्चा में हैं। ‘जेन-जी’ से संवाद बढ़ाने की पहल के तहत उन्होंने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सत्र शुरू किया।

    इस दौरान एक यूजर ने उनसे मजेदार सवाल किया- क्या वह ‘बैटमैन’ हैं? राहुल ने भी जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘इतना ही कहूंगा कि आज तक किसी ने मुझे और बैटमैन को एक ही कमरे में साथ नहीं देखा है।’’

    प्रधानमंत्री मोदी पर भी किया कटाक्ष
    ‘बैटमैन’ डीसी कॉमिक्स का लोकप्रिय काल्पनिक सुपरहीरो है। राहुल से झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किया गया।

    उन्होंने कहा कि हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए। पिछले महीने हुए छात्र आंदोलनों से जुड़े अपने पसंदीदा मीम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया।

    राहुल ने कहा कि उनके मुताबिक आधी रात को प्रधानमंत्री आवास से सामने आए वीडियो सबसे अच्छे थे। ‘मैं डॉग पैरेंट नहीं हूं’बातचीत के दौरान राहुल कुछ समय के लिए अपनी मां के पालतू फीमेल डाग ‘नूरी’ को भी साथ लेकर आए। उनसे पूछा गया कि ‘डॉग पैरेंट’ होने की सबसे अच्छी बात क्या है।

    इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद ‘डाग पैरेंट’ नहीं हैं, बल्कि उनकी मां के पास नूरी नाम की डाग है।राहुल ने कहा कि इंसान इस धरती को जानवरों और दूसरे सभी जीवित प्राणियों के साथ साझा करते हैं।

    खबरें और भी

    उनके मुताबिक, इंसानों को जानवरों का मालिक बनने के बजाय उनके साथ सम्मान, प्यार और स्नेह से पेश आना चाहिए।

    पसंदीदा भाजपा नेता के नाम पर अमरिंदर सिंहजब राहुल गांधी से उनके पसंदीदा भाजपा नेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। अमरिंदर सिंह 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

    राहुल ने कहा, ‘‘मेरी उनसे अच्छी बनती है। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्हें सैन्य इतिहास की गहरी जानकारी है... नमस्ते अंकल अमरिंदर।’’

    राहुल की इस टिप्पणी के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं।