Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं जहां से सांसद; वहां से मधुलिमए जी...', राज ठाकरे को जवाब देने निशिकांत ले आए Wikileaks

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 06:06 PM (IST)

    हिंदी-मराठी विवाद पर महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने MNS प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा जिसके बाद विवाद और बढ़ गया ...और पढ़ें

    हिंदी-मराठी विवाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे पर साधा निशाना। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
    हिंदी-मराठी विवाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे पर साधा निशाना। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. राज ठाकरे पर फिर बरसे निशिकांत दुबे।
    2. कहा- गुंडागर्दी ही एकमात्र ठाकरे का उद्देश्य।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Marathi Language Row: हिंदी-मराठी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में राजनीति शुरू हो गई है। हिंदीभाषी राज्य के नेता भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। हाल में ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने MNS के अध्यक्ष राज ठकारे पर निशाना साधा था। जिसके बाद एक नई बहस छिड़ गई थी।

    इसके ठीक एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने फिर हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच राज्य में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर जुबानी हमला बोला।

    बीजेपी सांसद ने क्या कहा?

    दरअसल, विकीलीक्स में उल्लिखित बिहार के एक छात्र पर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा की 2007 की घटना को साझा करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि गुंडागर्दी राज ठाकरे का एकमात्र उद्देश्य है, जिसे मनसे प्रमुख नगर निगम चुनाव हारने के डर से करते हैं।

    बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जब राज ठाकरे को जनता का समर्थन नहीं मिलता है तो वह गुंडों को आगे कर देते हैं, मतलब गुंडागर्दी ही उनका एकमात्र उद्देश्य है, जो वह मुंबई महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले हार के डर से करते हैं।

    खबरें और भी

    'सहनशीलता की सीमा समाप्त'

    बीजेपी सांसद ने कहा कि मेरा विरोध ठाकरे की गुंडागर्दी के खिलाफ है और सहनशीलता की सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने मराठा समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

    भाजपा सांसद ने कहा कि मराठा समुदाय हमेशा सम्माननीय रहा है और यह देश हम सभी का है। जहां मैं सांसद हूं, मराठा मधुलिमये जी लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। हमने इंदिरा गांधी के खिलाफ एक मराठा को लोकसभा में जिताया था। ठाकरे, होश में आओ, अपनी लड़ाई मराठा समुदाय के बारे में मत बनाओ, हमने मुंबई के विकास में योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे।

    MNS कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इस बीच पुलिस ने शनिवार को वर्ली में उद्यमी सुशील केडिया के कार्यालय में तोड़फोड़ के सिलसिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें: 'पटक-पटककर...', BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर फडणवीस की नसीहत- ये ठीक नहीं

    यह भी पढ़ें: 'बिहार आओ; पटक-पटककर..', BJP सांसद के चैलेंज पर जूनियर ठाकरे की चुनौती, सियासी दंगल में उद्धव भी उतरे