Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'इंदिरा गांधी हिटलर के बराबर...', आपातकाल पर भाजपा के पोस्ट पर भड़की कांग्रेस; दर्ज कराई FIR

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 04:46 PM (IST)

    भाजपा द्वारा एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आपातकाल के संबंध में हिटलर से तुलना करते हुए एक एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट करने पर विवाद खड़ा हो ...और पढ़ें

    इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर भाजपा ने कसा तंज।

     इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर भाजपा ने कसा तंज।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल पर अपमानजनक पोस्ट को लेकर बवाल मचा है। कर्नाटक कांग्रेस नेता एस मनोहर ने भाजपा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

    हिटलर से मिलता इंदिरा का चित्र

    दरअसल, भाजपा द्वारा X पर शेयर की गई पोस्ट में इंदिरा गांधी का एक AI-जनरेटेड वीडियो दिखाया गया था। इसमें इंदिरा की फोटो पर छोटी मूंछें दिखाई गई थी, जो हिटलर के साथ मिलती हुई है। 37 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत AI-इंदिरा गांधी के इस कथन से होती है कि 'मैं आपातकाल की घोषणा करती हूं और देश को अपने नियंत्रण में लेती हूं'।

    भारत ने अपनी आवाज खो दी...

    इसके बाद AI नैरेटर पोस्ट यह कहता हुआ सुनाई देता है कि भारत ने अपनी आवाज खो दी और लोकतंत्र दफन हो गया'। सड़कों पर भय का माहौल था, प्रेस को चुप करा दिया गया और नेताओं को जेल में डाल दिया गया। स्वतंत्रता छीन ली गई और कर्फ्यू लगा दिया गया।

    इंदिरा हिटलर के बराबर है...

    वीडियो को इस नोट के साथ पोस्ट किया गया था, "इंदिरा भारत के बराबर नहीं है, इंदिरा हिटलर के बराबर है"।
    कांग्रेस नेता की एफआईआर में भाजपा के पोस्ट की निंदा की है, जिसमें न केवल इंदिरा गांधी के प्रति अपमानजनक बल्कि विभिन्न धार्मिक समूहों और समुदायों के बीच नफरत भड़काने का भी आरोप लगाया गया है।
    मनोहर ने भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    एक और पोस्ट किया

    भाजपा के मुख्य एक्स हैंडल ने इसी तरह का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें आपातकाल को "हिटलर का अवशेष...साड़ी में" कहा गया। एक और एआई-जनरेटेड 12 सेकंड के वीडियो में इंदिरा गांधी को एक पोडियम पर साड़ी में दिखाया गया।

    खबरें और भी