Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Manifesto 2024: भाजपा के संकल्प पत्र को विपक्ष ने बताया झूठा प्रचार; INDI गठबंधन के नेताओं का मोदी सरकार पर प्रहार

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 05:01 PM (GMT+05:30)

    BJP Manifesto 2024 भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस नेता ने टिप्पणी की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संकल्प पत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भ ...और पढ़ें

    भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्षी नेताओं ने निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    भाजपा के संकल्प पत्र पर विपक्षी नेताओं ने निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा के इस घोषणापत्र पर भरोसा नहीं किया जा सकता: खरगे
    2. वादे तो वादे ही रह गए: अशोक गहलोत
    3. अब हम 'विकास' और 'विरासत' को मजबूत करेंगे: गिरिराज सिंह

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2023। भाजपा ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया है। पार्टी ने घोषणा पत्र को 'मोदी की गारंटी' नाम दिया है। पार्टी ने युवाओं, महिलाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों पर अपना फोकस रखा।

    वहीं, भाजपा ने घोषणा किया कि मोदी सरकार 3.0 में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। संकल्प पत्र (BJP Manifesto 2024) जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। भाजपा के घोषणा पत्र पर कई विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

    भाजपा के घोषणापत्र पर भरोसा नहीं किया जा सकता: खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संकल्प पत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा, भाजपा ने अपने शासन में कुछ भी बड़ा काम नहीं किया, जिसकी वजह से देश के युवाओं और किसानों को लाभ मिल सके।

    खरगे ने आगे कहा,"भाजपा के इस घोषणापत्र पर भरोसा नहीं किया जा सकता। खरगे ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन पीएम मोदी को इस बात की चिंता नहीं है। उनके (बीजेपी) पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है।"

    वादे तो वादे ही रह गए: अशोक गहलोत

    भाजपा के संकल्प पत्र पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 2014 और 2019 में जो स्थितियां थीं, वे अब बदल गई हैं। जो भी वादे किए गए थे, वे वादे ही रह गए।"

    उन्होंने आगे कहा,"भाजपा विश्वसनीयता खो चुकी है। वे कब तक पीएम मोदी के नाम पर राजनीति करते रहेंगे, सत्ता का विकेंद्रीकरण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। पार्टी बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, चुनावी बॉन्ड घोटाले पर कुछ नहीं बोल रही है।

    खबरें और भी

    संकल्प पत्र जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा,"मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। आयुष्मान के दायरे में ट्रांसजेंडर आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधी योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।"

    घोषणापत्र का जनता से सरोकार नहीं: मनोज झा

    राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र की कोई दो चीज जो जनसरोकार की हो, जो अच्छी हों? उन्होंने कहा कि राजद के परिवर्तन पत्र में ठोस बातें है, लेकिन भाजपा का घोषणा पत्र हवा-हवाई है।

    यूसीसी पर क्या बोले शशि थरूर

    वहीं, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा,"हमें यह जानने की जरूरत है कि इसमें (समान नागरिक संहिता) क्या है।

    मोदी सरकार के वादे के साथ समस्या यह है कि जब तक ऐसा नहीं होगा संसद के समक्ष एक मसौदा पेश नहीं किया जाता तब तक यह कहना असंभव होगा कि यह अच्छी बात है या बुरी बात। यदि यह मसौदा कानून कुछ ऐसा है जिस पर अन्य समुदायों को आपत्ति नहीं है, तो हमें हमें इसका विरोध नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर कानून की वजह से किसी समुदाय को कोई दिक्कत उतपन्न हो तो इसपर हमें चर्चा करने की जरूरत है।

    यह आत्मनिर्भर भारत' का संकल्प: सीटी रवि

    बीजेपी के घोषणापत्र पर भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा, "यह 'विकसित भारत', 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए एक 'संकल्प' है। हमारे 'संकल्प पत्र' में जीवन की गरिमा, गुणवत्ता का जिक्र है युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के बारे में निर्देश दिए गए हैं।' सीटी रवि ने कहा कि भाजपा के शासन में पिछले 10 सालों में एक भी घोटाला नहीं हुए वही जब कांग्रेस सत्ता में थी तो हर दिन घोटाले होते थे।"

    अब हम 'विकास' और 'विरासत' को मजबूत करेंगे: गिरिराज सिंह

    बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,"अब हम 'विकास' और 'विरासत' को मजबूत करेंगे। मैं इसे फिर से 'विरासत' कह रहा हूं, हम अपना विकास करेंगे विरासत।"

    यह भी पढ़ें: BJP vs Congress Manifesto 2024: किसानों को कौन क्‍या दे रहा, घोषणा पत्र में किए ये बड़े वादे; देखि‍ए अंतर और समानताएं