Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Result 2024: पूर्वोत्तर की 25 सीटों पर कैसे हुआ खेला... इस फैक्टर ने पलट दी पूरी बाजी

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 04:36 PM (IST)

    भाजपा ने 2019 में इनर मणिपुर सीट जीती थी जबकि उसके सहयोगी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने आउटर मणिपुर सीट जीती थी। असम में राजग ने असम की 14 में से 11 स ...और पढ़ें

    Lok Sabha Result 2024: पूर्वोत्तर की 25 सीटों पर कैसे हुआ खेला... इस फैक्टर ने पलट दी पूरी बाजी
    Lok Sabha Result 2024: पूर्वोत्तर की 25 सीटों पर कैसे हुआ खेला... इस फैक्टर ने पलट दी पूरी बाजी

    एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर की कुल 25 लोकसभा सीटों में से सात सीटें जीती हैं। भाजपा ने पूर्वोत्तर में 13 सीटें जीती है। इस बार भाजपा को पूर्वोत्तर में एक सीट का नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने हिंसा प्रभावित मणिपुर की दोनों सीटें जीतीं। मणिपुर में कांग्रेस 2019 के चुनावों में अपना खाता नहीं खोल सकी थी।

    असम में एनडीए को मिली 11 सीटें

    भाजपा ने 2019 में इनर मणिपुर सीट जीती थी, जबकि उसके सहयोगी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने आउटर मणिपुर सीट जीती थी। असम में राजग ने असम की 14 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने नौ सीटें जीती हैं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने एक-एक सीट जीती है। राज्य में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं।

    इस सीट पर रही कांटे की टक्कर

    लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई गोगोई ने जोरहाट लोकसभा सीट से जीते। असम के धुबरी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन ने एआइयूडीएफ सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल को 10,12,476 मतों के रिकार्ड अंतर से हराया। नगालैंड की एकमात्र सीट पर कांग्रेस के एस. सुपोंगमेरेन जमीर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के चुंबेन मुरी को हराया।

    रिजिजू ने तुकी को हराया

    2019 में यह सीट भाजपा की सहयोगी एनडीपीपी ने जीती थी। अरुणाचल से लोकसभा की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नबाम तुकी को हराया। भाजपा के तापिर गाओ ने अरुणाचल पूर्व संसदीय क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बोसीराम सिरम को हराकर जीत दर्ज की।

    खबरें और भी

    मेघालय में कांग्रेस को मिली दो सीटें

    मेघालय की दो सीटें वायस आफ द पीपल पार्टी और कांग्रेस के खाते में गईं। त्रिपुरा की दोनों सीटें भाजपा ने जीतीं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा पश्चिम सीट जीती। कृति देवी देबबर्मन त्रिपुरा पूर्व से जीती हैं। मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार रिचर्ड वनलालहमंगइहा ने जीत हासिल की। सिक्किम में क्रांतिकारी मोर्चा ने जीत दर्ज की।

    हिमंत ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। हिमंत ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं असम के लोगों को नमन करता हूं जिन्होंने राज्य में 14 में से 11 सीटों पर भारी बहुमत से भाजपा और उसके सहयोगियों को आशीर्वाद दिया। सरमा के अनुसार राज्य में राजग का वोट प्रतिशत करीब 46 प्रतिशत हो गया है। यह 2019 के लोकसभा चुनाव में 39 प्रतिशत और 2021 के विधानसभा चुनाव में 44 प्रतिशत था। उन्होंने कहा, राज्य में 40 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी होने के बावजूद हमने यह उपलब्धि हासिल की है।

    खास धर्म के नेताओं ने पूर्वोत्तर में राजग के खिलाफ किया काम: हिमंत

    हिमंत ने दावा किया कि राजग नगालैंड और मेघालय में लोकसभा सीटें इसलिए नहीं जीत सका, क्योंकि एक खास धर्म के नेताओं ने सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ काम किया। हिमंत ने भाजपा के राज्य मुख्यालय में कहा कि खास धर्म के नेताओं ने नगालैंड और मेघालय में भाजपा और राजग के खिलाफ खुलेआम काम किया।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: ये हैं वो 5 राज्य जहां से BJP के लिए बुरी खबर! चौथे वाले पर तो किसी को यकीन नहीं था