Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    18th Lok Sabha News: आज NDA सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे Modi!, नीतीश और नायडू पर टिकी हैं सबकी निगाहें

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 07:03 PM (IST)

    18th Lok Sabha News 17वीं लोकसभा को भंग होने के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूदा 18वीं लोकसभा का गठन शुरू करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति ...और पढ़ें

    18th Lok Sabha: आज NDA सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे Modi!, नीतीश और नायडू पर टिकी हैं सबकी निगाहें
    18th Lok Sabha: आज NDA सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे Modi!, नीतीश और नायडू पर टिकी हैं सबकी निगाहें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 के आंकड़ें आने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 543 लोकसभा सीटों में से 292 का बहुमत हासिल कर लिया है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं। कैबिनेट ने आज की बैठक में राष्ट्रपति से 17वीं लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग की। राष्ट्रपति ने कैबिनेट की मांग स्वीकार कर ली है और 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

    18वीं लोकसभा का गठन

    17वीं लोकसभा को भंग होने के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूदा 18वीं लोकसभा का गठन शुरू करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी की केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगी। 292 सीटों वाले एनडीए को राष्ट्रपति द्वारा एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपना बहुमत साबित करने के लिए कहा जाएगा।

    नीतीश और नायडू बनेंगे किंगमेकर

    चूंकि एनडीए तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार है, इसलिए कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन भाजपा के सहयोगी टीडीपी और जेडी(यू) को अपने पाले में लाने की कोशिश करेगा। सभी की निगाहें पीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर होंगी।

    एनडीए को मिला बहुमत

    लोकसभा चुनावों में 240 सीटें जीतने वाली भाजपा ने अपने सहयोगियों के समर्थन से 272 बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। विपक्षी गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। इंडी गठबंधन ने उम्मीदों और एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को पार करते हुए 234 सीटें जीती हैं।

    खबरें और भी

    टीडीपी और जेडीयू - एनडीए के साथ

    भाजपा के प्रमुख सहयोगियों एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश में 16 और नीतीश कुमार की जेडी(यू) ने बिहार में 12 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही अन्य गठबंधन सहयोगियों के समर्थन से एनडीए ने 292 सीटें हासिल करते हुए आधे से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Result 2024: पूर्वोत्तर की 25 सीटों पर कैसे हुआ खेला... इस फैक्टर ने पलट दी पूरी बाजी