Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'लालू और तेजस्वी ने पहले ही खोल दिया था राज', खरगे का नीतीश पर तंज; बोले- वह हैं आया राम गया राम

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 12:38 PM (IST)

    Mallikarjun Kharge on Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश के फैसले पर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्ज ...और पढ़ें

    Bihar Politics: मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार पर कसा तंज (फोटो एएनआई)
    Bihar Politics: मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार पर कसा तंज (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार पर कसा तंज।
    2. मुझे पता था ऐसा ही होगा- मल्लिकार्जुन खरगे

    एएनआई, कलबुर्गी (कर्नाटक)। Mallikarjun Kharge on Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश के फैसले पर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि ऐसा होगा।

    नीतीश जाने वाले थे, यह तो पता था- खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें पता था कि यह होगा। देश में ऐसे कई लोग हैं, जो आया राम-गया राम हैं। उन्होंने कहा कि पहले हम और नीतीश कुमार एक साथ मिलकर लड़ रहे थे, लेकिन जब मेरी लालू यादव और तेजस्वी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार जा रहे हैं।

    लालू और तेजस्वी ने पहले ही बता दिया था- खरगे

    उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार को हमारे साथ रूकना होता तो वह रुकते, लेकिन उन्हें जाना था। इसलिए ये बात हमें पहले से पता थी। उन्होंने कहा कि I.N.D.I. गठबंधन को बरकरार रखने के लिए अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गठबंधन में गलत संदेश जाएगा। हमें ये जानकारी पहले ही लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने दे दी थी। आज वो सच हो गया। देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं।

    यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Resign: इस्तीफा के बाद CM नीतीश की आई पहली प्रतिक्रिया, RJD पर बोला बड़ा हमला; इस बात पर जताई नाराजगी

    JDU के पास हैं 45 विधायक

    बता दें कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें है। राजद के 79 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 78 और JDU के पास 45 विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस 19, सीपीआई (एम-एल) 12 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के चार विधायक हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Nitish Kumar ने CM पद से दिया इस्तीफा, NDA के साथ इस फॉर्मूले से बनाएंगे सरकार