Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या INDIA नाम खत्म करने जा रही है सरकार? जयराम रमेश के दावे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 01:35 PM (IST)

    INDIA Name संविधान में देश का नाम INDIA से भारत किए जाने की अटकलें हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

    INDIA पर जयराम रमेश का बड़ा दावा, सरकार ने किया पलटवार
    INDIA पर जयराम रमेश का बड़ा दावा, सरकार ने किया पलटवार

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश के संविधान से देश का नाम INDIA से बदलकर भारत किया जा सकता है। अटकलें हैं कि 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के दौरान देश का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। उधर, इसको लेकर सियासत तेज हो रही है। विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं, जबकि सरकार ने पलटवार किया है।

    जयराम रमेश का बड़ा दावा

    दरअसल, देश का नाम बदले जानी की खबरों को और दम तब मिला जब कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने बड़ा दावा कर दिया। जयराम ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में 9 सितंबर को होने वाले G20 के डिनर के आमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है।

    ये भी पढ़ें:

    Assembly By Election 2023: I.N.D.I.A गठबंधन में हो पाएगा सीटों का बंटवारा? बंगाल में साथ तो केरल में अलग है लेफ्ट-कांग्रेस की राह

    विपक्ष का हमला

    राजद नेता मनोज झा ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। मनोज झा ने कहा कि अभी कुछ ही हफ्ते पहले हमने अपने गठबंधन का नाम रखा था। इंडिया और बीजेपी ने 'रिपब्लिक ऑफ इंडिया' की जगह 'रिपब्लिक ऑफ भारत' लिखकर निमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है। संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा है 'इंडिया भारत है'। मनोज झा ने कहा कि ना आप हमसे इंडिया छीन पाए है और ना ही भारत।

    क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

    उधर, इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया सामने आई है। जयराम रमेश के दावे पर राजीव ने कहा कि उन्हें हर चीज से समस्या है और मुझे कुछ नहीं कहना है। मैं 'भारतवासी' हूं, मेरे देश का नाम 'भारत' था और हमेशा 'भारत' ही रहेगा। अगर कांग्रेस को इससे दिक्कत है तो उन्हें इसका इलाज खुद ढूंढना चाहिए।

    खबरें और भी

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस पर बयान दिया है। उन्होंने एस्ट पर पोस्ट कर लिखा है कि रिपब्लिक भारत- खुशी और गौरवान्वित हूं कि हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृत काल की ओर आगे बढ़ रही है।