विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनीतिक बदला लेने के लिए दिल्ली... चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, विपक्ष के निशाने पर केंद्र

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 11 Sep 2023 10:30 AM (GMT+05:30)

आंध्र प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर राज्य में सियासी भूचाल मच गया है। तेलुगु देशम ...और पढ़ें

एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर देशभर में सियासत तेज।(फोटो सोर्स: जागरण)
एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर देशभर में सियासत तेज।(फोटो सोर्स: जागरण)

विजयवाड़ा, ऑनलाइन डेस्क। तेलगु देशम पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu Arrest) को कथित तौर पर स्किल डेवलपमेंट घोटाले (skill development scam in andhra pradesh) को लेकर गिरफ्तार किया गया है। उनपर आरोप है कि साल 2014 से 2019 के बीच स्किल डेवलपमेंट घोटाले हुए थे। उन्हें राजमुंदरी सेंट्ररल जेल भेजा गया है।

आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े केस में गिरफ्तारी के एक दिन बाद पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उनकी गिरफ्तारी पर राज्य में सियासी भूचाल मच गया है। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को आंध्र प्रदेश बंद का आह्वान किया है। जन सेना पार्टी (JSP) के नेता पवन कल्याण ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है।

गिरफ्तारी के लेकर मचा सियासी हंगामा

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, 'चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद एक बात साफ हो गई है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राजनीतिक विरोधियों को सलाखों के पीछे डालने की जो परंपरा शुरू की है, उसके नए चेले चपाटे भी शामिल होते जा रहे हैं।

चुनाव के लिए हुई हमारे नेता की गिरफ्तारी: टीडीपी

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर टीडीपी प्रवक्ता कोम्मारेड्डी पट्टाभिराम का कहना है,"कल रात से आंध्र प्रदेश पुलिस और सीआईडी ​​ने चंद्रबाबू नायडू को अवैध रूप से गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। चंद्रबाबू नायडू के शिविर स्थल के बाहर सैकड़ों पुलिसकर्मी जमा हो गए।"

उन्होंने उन सभी नेताओं को अवैध रूप से हिरासत में लिया है जो चंद्रबाबू नायडू के साथ कैंपसाइट पर रह रहे थे...चंद्रबाबू नायडू बस से बाहर आए और एक साधारण सवाल पूछा 'आप मुझे किस आधार पर गिरफ्तार कर रहे हैं? पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था। पिछले दो वर्षों से कौशल विकास मामले का ड्रामा चल रहा है और चुनाव से ठीक पहले उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को एक भ्रष्ट राजनेता के रूप में ब्रांड करने के लिए यह गिरफ्तारी की है।

उनकी गिरफ्तारी एक राजनीतिक प्रचार: टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन ने कहा,"एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी निंदनीय है...यह काम एक जर्मन बेस्ड कंपनी के साथ किया गया था, जिसमें सिर्फ 10 फीसदी फंड आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाना था। 90 प्रतिशत फंड जर्मन-आधारित कंपनी द्वारा दिया जाना था। उनकी गिरफ्तारी वाईएसआरसीपी सरकार द्वारा राजनीतिक प्रचार था। उनकी गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया गया था और न ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था..."

राजनीतिक बदला लेने के लिए काम कर रही सरकार: कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा,"इस सरकार (भाजपा) के बारे में क्या कहा जा सकता है? यह राजनीतिक बदला लेने के लिए दिल्ली से काम कर रही है। इन कारणों से देश को I.N.D.I..A. जैसे राजनीतिक गठबंधन की जरूरत है। देश को ऐसी मानसिकता से छुटकारा पाने की सख्त जरूरत है।"

क्या बोले पवन कल्याण?

जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर "असामाजिक गतिविधियों" का सहारा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य में जगन मोहन सरकार विपक्षी दलों को परेशान कर रही है। एक बयान में, कल्याण ने जेएसपी कार्यकर्ताओं से बंद में शांतिपूर्वक भाग लेने को कहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।