यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सत्ता में बैठे लोग अहंकारी हो गए हैं' भाजपा पर जमकर बरसे शशि थरूर, कहा- समय से पहले चुनाव करा सकती है सरकार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के विपक्षी गठबंधन को घमंडिया बताने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस बयान में ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विपक्षी गुट को घमंडिया कहने को लेकर भाजपा पर किया पलटवार
- सत्ता का अहंकार बहुत दिखाई दे रहा है: शशि थरूर
- समय से पहले चुनाव करा सकती है सरकार: थरूर
हैदराबाद, एएनआई। विपक्षी दलों के गुट आइएनडीआइए (I.N.D.I.A) पर उसके नाम को लेकर भाजपा लगातार निशाना साध रही है, जिस पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने पलटवार किया है। थरूर ने कहा है कि सत्ता में बैठे लोग अहंकारी हो गए हैं।
'सत्ता का अहंकार साफ दिखाई दे रहा है'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि सत्ता का अहंकार साफ दिखाई दे रहा है। इसलिए विपक्ष पर घमंड करने का आरोप लगाया जा रहा है। यह गैर जरूरी और निरर्थक है, क्योंकि जो अहंकारी हैं, वे सत्ता में हैं। यही तो हम हर दिन देख रहे हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: 'जो काम G20 का कोई अध्यक्ष नहीं कर पाया, वह भारत ने कर दिखाया' नई दिल्ली घोषणा पत्र पर बोले शशि थरूर
संविधान में 'इंडिया' और 'भारत' दोनों का जिक्र: थरूर
थरूर ने भाजपा पर 'भारत' नाम को विशेषाधिकार देने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में 'इंडिया' और 'भारत' दोनों नाम हैं तो इनमें से किसी एक का उपयोग करने में क्या समस्या है।
यह भी पढ़ें: INDIA vs BHARAT Row: 'भारत' को हथियार बनाने की तैयारी में विपक्ष, नाम बदलकर बीजेपी पर वार करेगा I.N.D.I.A?
प्रल्हाद जोशी ने विपक्षी गुट को बताया घमंडी गठबंधन
दरअसल, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विपक्षी गुट को घमंडी गठबंधन कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि केवल कुछ लोग इसे आइएनडीआइए कह रहे हैं। इसे आइएनडीआई गठबंधन (I.N.D.I. Alliance) कहा जाना चाहिए। यह वास्तव में घमंडी गठबंधन है।
खबरें और भी
.jpg)
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन को इंडी एलायंस (I.N.D.I Alliance) कहकर बुलाया। उन्होंने कहा कि यह घमंडिया गठबंधन है।
समय से पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है सरकार
शशि थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार समय से पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि चुनाव समय पर होंगे। थरूर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ये बातें कही हैं।