Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    INDIA vs BHARAT विवाद के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान, विपक्षी गठबंधन को दे दिया नाम बदलने का सुझाव

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 02:13 PM (IST)

    INDIA या भारत नाम को लेकर सियासी दल दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक पक्ष भारत नाम का समर्थन कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसे संविधान के खिलाफ बता रहा है। हाल ...और पढ़ें

    INDIA vs BHARAT विवाद के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान (फोटो एक्स)
    INDIA vs BHARAT विवाद के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान (फोटो एक्स)

    HighLights

    1. INDIA vs BHARAT विवाद पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर।
    2. शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को दिया नाम बदलने का सुझाव।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। INDIA vs BHARAT Row: इंडिया (INDIA) और भारत (BHARAT) नाम की लड़ाई को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इंडिया (INDIA) या भारत (BHARAT) नाम को लेकर सियासी दल भी दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक पक्ष भारत नाम का समर्थन कर रहा है तो दूसरा पक्ष इसे संविधान के खिलाफ बता रहा है। हालांकि, इस विवाद में अब शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी उतर आए हैं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को नाम बदलने का सुझाव दिया है।

    शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन को दिया नाम बदलने का सुझाव

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर भारत नाम को लेकर मचे विवाद पर सुझाव दिया है।

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा, 'विपक्षी गठबंधन अगर खुद को 'अलायंस फार बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पांसिबल एडवांसमेंट फॉर टुमारो' (BHARAT) कहने लगे तो शायद सत्तारूढ़ पक्ष नाम बदलने का घटिया खेल बंद कर दे।'

    इससे पहले शशि थरूर ने जी-20 के डिनर के निमंत्रण पर ‘प्रेजीडेंट ऑफ भारत’ का नाम लिखा होने पर प्रतिक्रिया दी थी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि इंडिया को ‘भारत’ कहने में कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सरकार इतनी बड़ी गलती नहीं करेगी कि ‘इंडिया’ नाम को पूरी तरह से त्याग दे, जिसकी बड़ी ब्रांड वैल्यू है।

    मोहम्मद अली जिन्ना ने भी जताई थी इंडिया नाम पर आपत्ति

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना (Muhammad Ali Jinnah) का नाम लेते हुए यह भी दावा किया था कि उन्होंने इंडिया (INDIA) नाम पर आपत्ति जताई थी। थरूर ने कहा कि उनका मानना था कि हमारा देश ब्रिटिश राज का उत्तराधिकारी राष्ट्र था और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र था।

    यह भी पढ़ें- India or Bharat: नागरिक इंडिया या भारत कहने को स्वतंत्र: सुप्रीम कोर्ट

    यह भी पढ़ें- 'INDIA' नहीं रहेगा भारत का नाम? ईरान-तुर्किये-श्रीलंका समेत ये देश भी इन कारणों से बदल चुके हैं अपना नाम

    खबरें और भी