Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर EVM के खिलाफ खड़े, भाजपा नेता नकवी ने एलन मस्क को दिया करारा जवाब

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 09:00 AM (IST)

    EVM Row एलन मस्क के बयान के बाद ईवीएम को लेकर भारतीय राजनीति में सियासी तूफान सा आ गया है। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। अब भाजपा नेता म ...और पढ़ें

    भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और एलन मस्क। (फाइल फोटो)
    भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और एलन मस्क। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नकवी बोले- हमें ईवीएम को न तो भगवान बनाना चाहिए और न ही दानव।
    2. कई अग्निपरीक्षाओं से गुजरी ईवीएम हर बार सफल रही है।
    3. एलन मस्क ने कही थी ईवीएम को हटाने की बात।

    एएनआई, नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के बयान के बाद ईवीएम भारतीय राजनीति में एक बार भी चर्चा के केंद्र पर है। अब भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    यह भी पढ़ें: समर्थक आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में बड़ा अपडेट, आरोपी निखिल गुप्ता का हुआ प्रत्यर्पण; चेक गणराज्य से अमेरिका लाया गया

    ईद-उल-अजहा के मौके पर दरगाह पंजा शरीफ में नमाज अदा करने के बाद नकवी ने कहा कि हमें ईवीएम को न तो भगवान बनाना चाहिए और न ही दानव। ईवीएम कई अग्निपरीक्षाओं से गुजरी है और इसमें सफल रही है। पहले लोग इस पर राष्ट्रीय स्तर पर हमला करते थे और अब कुछ 'अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर' इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं।

    क्या कहा था एलन मस्क ने? 

    एलन मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा था कि हम लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हटा देना चाहिए। ईवीएम का मनुष्य के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए हैक होने का जोखिम है।

    हमारा देश दुनिया में अनोखा

    मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमारा देश दुनिया में अनोखा देश है, जहां हर धर्म और आस्था के लोग रहते हैं। यहां दुनिया का हर त्योहार मनाया जाता है। हम एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं। इसे ही हम अनेकता में एकता और एक भारत श्रेष्ठ भारत कहते हैं।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी फैला रहे झूठ और फरेब

    ईवीएम पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ब्लैक बॉक्स की बात करने वाले राहुल गांधी अपने काले कारनामों को छिपाना चाहते हैं। यही वजह है कि वे अपने झूठ और फरेब को फैलाने की खातिर एक अधूरी कहानी का इस्तेमाल करना चाहते हैं। कर्नाटक में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने के काले कारनामों को छिपाने के लिए वे इस कहानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    हैक होने का कोई सवाल ही नहीं

    चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम को अनलॉक करने के लिए कोई ओटीपी की जरूरत होती है। ईवीएम एक स्टैंड-अलोन मशीन है। वह कैलकुलेटर की तरह हैं। कोई नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है, इसलिए इसके हैक होने का कोई सवाल ही नहीं है।

    यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में भाजपा को झटके के बाद एक्शन में आए सीएम योगी, BJP कार्यकर्ताओं से बोले- अब विधानसभा...