विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सवाल अदाणी या चोरी का नहीं, देश को गुमराह कर भ्रष्टाचार करने का है' निशिकांत दुबे का फिर महुआ मोइत्रा पर हमला

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Wed, 25 Oct 2023 11:02 PM (IST)

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हमला बोला है। निशिकांत ने कहा कि ...और पढ़ें

निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर फिर हमला किया है (फाइल फोटो)
निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर फिर हमला किया है (फाइल फोटो)

एजेंसी, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर हमला और तेज किया। सदन में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों से जुड़े सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा कि यह पूरा मुद्दा भारतीय संसद की गरिमा और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा

संसद की लोकाचार समिति के सामने पेश होने से ठीक एक दिन पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर फिर से निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने मोइत्रा से यह स्पष्ट करने को कहा कि उनका एनआईसी मेल दुबई में खोला गया था या नहीं और उनकी विदेश यात्राओं का खर्च किसने उठाया था।

सवाल अदाणी, डिग्री या चोरी का नहीं...

भाजपा सांसद ने मोइत्रा का नाम लिए बिना पोस्ट में कहा, ''सवाल अदाणी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि देश को गुमराह करके भ्रष्टाचार करने का है। सवाल संसद की गरिमा, भारत की सुरक्षा और उक्त सांसद के भ्रष्टाचार और आपराधिकता के बारे में है। लिखा- डिग्री वाली देश बेचे और चंद पैसे के लिए जमीर बेचे।

बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) भाजपा सांसद द्वारा महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच में संसद की लोकाचार समिति को पूर्ण सहयोग देगा।

दुबे ने कहा- इन सवालों के देने होंगे जवाब

  • दुबई में एनआइसी की मेल खोली गई थी या नहीं?
  • उनकी विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया?
  • पैसे के बदले प्रश्न पूछे कि नहीं?
  • क्या आपने विदेश जाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुमति ली थी?

लोकाचार समिति की पहली बैठक

भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के लिए लोकाचार समिति की पहली बैठक आज लोकसभा की लोकाचार समिति तृणमूल सांसद मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने से संबंधित आरोप पर गुरुवार को अपनी पहली बैठक करेगी। इसमें शिकायतकर्ता भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई बयान दर्ज कराएंगे। स्पीकर ओम बिरला को दी गई अपनी शिकायत में दुबे ने देहाद्राई द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों का हवाला दिया है। बिरला ने मामले को भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली लोकाचार समिति के पास भेजा है। महुआ पर हीरानंदानी समूह से कई तरह के लाभ और उपहार लेकर संसद में अदाणी समूह को घेरते हुए पचास से अधिक सवाल पूछने का आरोप है।

ये भी पढ़ें:

आरोपों से चिढ़ी महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे की डिग्री पर कसा तंज, गोड्डा सांसद का पलटवार- 'डिग्रीवालों ने तो...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।