Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BJP में नया युग: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने किया नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 02:51 PM (IST)

    नितिन नवीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेत ...और पढ़ें

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने किया नामांकन (स्क्रीनग्रैब)

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने किया नामांकन (स्क्रीनग्रैब)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान बीजेपी के प्रमुख नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा मौजूद रहे।

    बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट के पद के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस पार्टी हेडक्वार्टर में चल रहा है।

    अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं ने अपना सपोर्ट लेटर जमा किया।

    नितिन नवीन की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा, हरदीप पुरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, सांसद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

    निर्विरोध चुनाव की संभावना

    बताया जा रहा है कि कल यानी 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ही एकमात्र उम्मीदवार होंगे। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

    कैसे होता है भाजपा अध्यक्ष का चुनाव?

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस पूरे प्रकिया की देखरेख पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिवेदक द्वारा की जाती है। किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ऐसे व्यक्ति का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं जो चार कार्यकाल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य रहा हो और उससकी सदस्यता के 15 साल हो चुके हों। लेकिन ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम-से-कम पांच ऐसे राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के लिए चुनाव हो चुके हों।

    यह भी पढ़ें- नितिन नवीन का निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुना जाना तय, सिर्फ औपचारिकता बाकी; इस दिन होगी घोषणा

    यह भी पढ़ें- बिहार से भाजपा की नई कमान: नितिन नवीन की ताजपोशी, इतिहास और भविष्य दोनों बदलने वाला दिन; ये है पूरा कार्यक्रम

    खबरें और भी