Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Poor Lady वो काफी थक चुकी थीं, मुझे बहुत बुरा लगा'; राष्ट्रपति मुर्मु के अभिभाषण पर क्या बोलीं सोनिया गांधी?

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 02:13 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। अभिभाषण के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसी बीच संसद के स ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन पर सोनिया गांधी के बयान पर विवाद खड़ा हो गया।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन पर सोनिया गांधी के बयान पर विवाद खड़ा हो गया।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में एक ही बात बार-बार दोहरा रही थीं: राहुल गांधी
    2. मुझे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बारे में बहुत बुरा लगा रहा था: सोनिया गांधी
    3. संसद परिसर में पत्रकारों के सवाल पर बोल रही थीं सोनिया गांधी

    एएनआई, नई दिल्ली। संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद परिसर में गांधी परिवार (राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी) गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।  

    इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म अपने अभिभाषण में एक ही बात का बार-बार जिक्र कर रहीं थीं। इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में काफी थक चुकी थीं। बेचारी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।

    राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की साड़ी की तारीफ की

    इसी दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की साड़ी की तारीफ करते हुए कहा,"तुम्हारी साड़ी काफी अच्छी लग रही है। इसपर सोनिया गांधी ने कहा कि ये दादी (इंदिरा गांधी) की साड़ी है।"  बता दें कि पिछले साल प्रियंका गांधी ने वायनाड से लोकसभा की सांसद चुनीं गईं।।

    इससे पहले राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी द्वारा लोकसभा में दिए पहले भाषण की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि यह सदन में उनके पहले भाषण से बेहतर था।   बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा सांसद हैं। वहीं, सोनिया गांधी राज्यसभा से सांसद हैं।

    खबरें और भी

    राष्ट्रपति ने अभिभाषण में क्या-क्या कहा?

    राष्ट्पति ने अभिभाषण के दौरान कहा कि हमारी सरकार में देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।"

    राष्ट्रपति ने अभिभाषण के दौरान कहा," वक्फ बोर्ड और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे मुद्दों पर सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है।"

    संगम हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया दुख 

    महाकुंभ में संगम हादसे का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा,"ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागृति का त्योहार है. भारत और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।''

    यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड, वन नेशन-वन इलेक्शन और AI... राष्ट्रपति के अभिभाषण में क्या रहा खास? 10 बड़ी बातें