Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Session 2024: संसद सत्र से पहले खरगे के घर क्यों पहुंचे किरेन रिजिजू? जानिए क्या है पूरा मामला

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 11:00 PM (IST)

    Parliament Session 2024 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा। इस दौरान दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। ...और पढ़ें

    रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की। (Photo - ANI)
    रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की। (Photo - ANI)

    पीटीआई, नई दिल्ली। नई लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने से एक सप्ताह पहले संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। संसदीय कार्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष से उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की।

    पिछले सप्ताह संसदीय कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद रिजिजू ने कहा था कि सरकार या विपक्ष को संख्या बल के आधार पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि संसद के सुचारु संचालन के लिए वह सभी से संपर्क करेंगे। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा।

    लोकसभा अध्यक्ष का होगा चुनाव

    पहले सत्र के दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।