विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Special Session: मास्टर स्ट्रोक की तैयारी में मोदी सरकार! अचानक क्यों बुलाया संसद का विशेष सत्र

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Thu, 31 Aug 2023 02:58 PM (IST)

संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा। यह सत्र पांच दिन तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठकें आयोजित ...और पढ़ें

18 सितंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
18 सितंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र

HighLights

  1. 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र होगा शुरू
  2. केंद्रीय मंंत्री प्रह्लाद जोशी ने जी जानकारी
  3. 18 से 22 सितंबर तक चलेगा संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली, पीटीआई। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा, जो 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठकें होंगी। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पांच दिन के लिए बुलाया गया विशेष सत्र

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच पांच दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 'अमृत काल' के बीच सदन में सार्थक चर्चा होगी।

प्रल्हाद जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है। .

जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद बुलाया गया सत्र

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। संसद का विशेष सत्र इसके कुछ दिनों बाद आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में क्या एजेंडा होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मानसून सत्र में विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

बता दें, संसद का मानसून सत्र मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया था। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई। 

संसद सत्र कितने होते हैं?

आमतौर पर संसद के तीन सत्र होते हैं। इसमें बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र शामिल हैं। विशेष परिस्थितियों में संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने का प्रविधान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।