Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Birthday: जब पीएम मोदी ने बताया, एक आदर्श कार्यकर्ता कौन है? देखें वीडियो

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 11:45 AM (GMT+05:30)

    PM Modi Birthday पीएम मोदी जब भाजपा के महासचिव थे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं के एक प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि एक आ ...और पढ़ें

    PM Modi Birthday: पीएम मोदी ने बताया, एक आदर्श कार्यकर्ता कौन है?
    PM Modi Birthday: पीएम मोदी ने बताया, एक आदर्श कार्यकर्ता कौन है?

    नई दिल्ली, एजेंसी। PM Modi 72th Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का आज 72वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मोदी गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे। वहां के रहने वाले एक कार्यकर्ता ने महासचिव के रूप में उनकी भूमिका का एक वृत्तांत साझा किया है, जिसमें वे बताते हैं कि एक आदर्श कार्यकर्ता कौन है और उसके क्या-क्या गुण हैं?

    अंबाजी में मोदी ने प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित 

    गुजरात के भाजपा कार्यकर्ता ईश्वर मकवाना ने एक वीडियो में अंबाजी में निर्वाचित सदस्यों के प्रशिक्षण सत्र का वाकया सुनाया जहां मोदी ने भी भाषण दिया था। मकवाना ने बताया, 'अंबाजी में निर्वाचित सदस्यों के लिए प्रशिक्षण सत्र था। मोदी तब महामंत्री थे और उन्हें वहां भाषण देना था। उन्होंने हमें एक सुंदर मंत्र दिया कि एक कार्यकर्ता की परिभाषा क्या है।'

    आदर्श कार्यकर्ता के गुण क्या है?

    मकवाना ने कहा, 'मोदी ने एक आदर्श कार्यकर्ता के चार प्रमुख गुणों पर प्रकाश डाला था- पग में चक्कर (सक्रिय रहो, बेकार मत बैठो और अपने कार्यों में तेज रहो), जीभ में शक्कर (हमेशा अच्छी बातें कहो, कड़वा मत बनो), सर पे बर्फ (शांत दिमाग के साथ काम करो) और दिल में हाम (दिल में हिम्मत रखो)।

    मकवाना ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा इस मंत्र का पालन किया है और वे मोदी के मार्गदर्शन को अपने मजबूत व्यक्तित्व का श्रेय देते हैं।

    सैनिकों को पिलाई चाय

    बता दें, जब ताप्ती नदी में बाढ़ आई थी. उस समय नौ वर्ष के मोदीने अपने मित्रों के साथ मिलकर खाने के स्टाल लगाये थे और राहत कार्यों के लिए धन इकट्ठा करने का भी काम किया था। यही नहीं, जब पाकिस्तान के साथ युद्ध अपने चरम पर था, उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सीमा की ओर जाने और वहां से लौटने वाले जवानों के लिए चाय बांटने का काम किया।

    खबरें और भी

    सैनिक बनने का सपना रह गया अधूरा

    मोदी का बचपन में भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना था, लेकिन उनके परिजन इसके खिलाफ थे। मोदी जामनगर के नजदीक स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहते थे, लेकिन जब फीस चुकाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। इससे उन्हें बेहद दुख हुआ था।

    17 सितंबर 1950 को हुआ जन्म

    पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन है। उनके कुल छह भाई बहन हैं। इनके नाम सोमा मोदी, पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी, वसंतीबेन और हंसमुखलाल मोदी है। इनमें पांच भाई और एक बहन हैं । बहन का नाम वसंतीबेन है।

    ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, क्या ये बातें जानते हैं आप?

    ये भी पढ़ें: Project Cheetah LIVE Updates: मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पीएम मोदी ने नामीबिया से आए 8 चीतों को छोड़ा