Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'शहजादे के फिलॉसफर गाइड ने मुझे गुस्सा दिला दिया...', तेलंगाना की रैली से पीएम मोदी ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 08 May 2024 02:06 PM (IST)

    कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की। कांग्रेस नेता के इस बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार किया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. सैम पित्रोदा के पूर्वोत्तर भारत के लोगों वाले बयान पर पीएम मोदी ने जवाब दिया।
    2. "चमड़ी का रंग कोई भी हो हम श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं: पीएम मोदी
    3. कांग्रेस ने भी माना सैम पित्रोदा का बयान गलत है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विरासत टैक्स पर टिप्पणी करने के बाद सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है। सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

    कांग्रेस नेता ने चमड़ी के रंग का जिक्र किया: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,"आज मुझे पता चला कि अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं। वो इनके फिलॉसफर गाइड हैं। जिस तरह क्रिकेट में थर्ड अंपायर होता है, वैसे ये शहजादे इस थर्ड प्लेयर से सलाह लेते हैं।

    शहजादे के अंकल ने कहा कि जिनका चमड़ी का रंग काला होता है  वो सब अफ्रीकन हैं। मतलब मेरे देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग पर गाली दे दिया। चमड़ी का रंग देखकर उन्होंने मान लिया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी अफ्रीकन हैं और इसलिए उनके चमड़ी का रंग काला है तो उन्हें हराना चाहिए।"

    पीएम मोदी ने आगे कहा,"चमड़ी का रंग कोई भी हो हम श्रीकृष्ण की पूजा करने वाले लोग हैं, जिनकी चमड़ी का रंग हम जैसा है।"

    मेरे मन में गुस्सा भर गया है...

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,"मुझे कोई गाली दे मुझे गुस्सा नहीं आता है, लेकिन आज शहजादे के फिलॉसफर ने देशवासियों को गाली दी है, जिसने मेरे मन में गुस्सा भर दिया है। क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी। संविधान सिर पर लेकर नाचने वाले लोग चमड़ी के रंग पर मेरे देशवासियों का अपमान कर रहे हैं।" 

    सैम पित्रोदा ने क्या कहा?

    सैम पित्रोदा ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

    खबरें और भी

    कांग्रेस ने भी सैम पित्रोदा का बयान माना गलत 

    हालांकि, सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस ने सफाई दी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,"सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह अत्यंत गलत व अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।"

    यह भी पढ़ें: 'पूर्वोत्तर भारत के लोग चाइनीज तो दक्षिण के लोग...', अब क्या बोल गए Sam Pitroda; बयान पर मचा घमासान