Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सरकार को बदनाम करने के लिए हो रहा प्रदर्शन', कॉकरोच जनता पार्टी पर भड़के बावनकुले

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:01 AM (GMT+05:30)

    महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को नीट-यूजी में अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को सरकार को बदनाम करने के लिए र ...और पढ़ें

    'सरकार को बदनाम करने के लिए हो रहा प्रदर्शन'- बावनकुले (फोटो- सोशल मीडिया)

    'सरकार को बदनाम करने के लिए हो रहा प्रदर्शन'- बावनकुले (फोटो- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. बावनकुले ने दिल्ली प्रदर्शन में हुई हिंसा की गहन जांच की मांग

    2. बावनकुले बोले हजारों बार पेपर लीक होने पर क्यों चुप बैठा था विपक्ष

    पीटीआई, नागपुर। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को नीट-यूजी में अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई नौटंकी करार दिया।

    दावा किया कि युवाओं के बीच इस मुद्दे को लेकर जानबूझ कर आक्रोश पैदा किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए संसद की ओर विरोध मार्च के दौरान कथित पथराव की घटनाओं की जांच की मांग की।

    बावनकुले ने आरोप लगाया कि देश में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान भी हजारों बार प्रश्नपत्र लीक हुए थे, लेकिन तब इस तरह का कोई प्रदर्शन नहीं हुआ था।