Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला आरक्षण बिल को तुरंत कानून बनाने की सोनिया गांधी ने की सरकार से अपील, SC-ST और OBC के लिए मांगा कोटा

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 12:37 PM (IST)

    Womens Reservation Bill महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन लोकसभा के चर्चा में शामिल हुईं। ...और पढ़ें

    कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो/संसद टीवी)
    कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो/संसद टीवी)

    HighLights

    1. मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में हूं- सोनिया गांधी
    2. विधेयक को लागू करने में देरी देश में महिलाओं के साथ घोर अन्याय- सोनिया गांधी
    3. यह बिल राजीव गांधी का सपना था- सोनिया गांधी

    नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा कीं। सोनिया गांधी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' विधेयक को अपना समर्थन देते हुए इसे सरकार से तत्काल लागू करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि विधेयक को लागू करने में देरी देश की महिलाओं के साथ घोर अन्याय है।

    सोनिया गांधी ने लोकसभा में कहा, “मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में खड़ी हूं। महिलाओं से कहा जा रहा है कि इस विधेयक के कानून बनने के लिए उन्हें और इंतजार करना होगा। हमारी मांग है कि इस बिल को तुरंत कानून बनाया जाए। चूंकि विधेयक को लागू करने में देरी देश में महिलाओं के साथ घोर अन्याय है। मैं सरकार से इसे तुरंत करने की अपील करती हूं।"

    उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति (ओबीसी/एससी) समुदायों की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना आयोजित करने की भी मांग की। लोकसभा में अपने भाषण से पहले सोनिया गांधी ने कहा कि यह राजीव जी (गांधी) का सपना (बिल) था।

    कांग्रेस पार्टी इस बिल का समर्थन करती है- सोनिया गांधी 

    लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिल को समर्थन देते हुए कहा कि यह मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है, पहली बार स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी ही लेकर आए थे... बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कांग्रेस ने उसे पारित कराया था, आज उसका नतीजा है कि आज देश भर के स्थानीय निकायों में हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है, इस बिल के पारित होने के साथ वह पूरा होगा। कांग्रेस पार्टी इस बिल का समर्थन करती है...। 

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा, "मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं देश की स्त्रियां अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी का इंतजार कर रही हैं लेकिन अभी भी इसके लिए उन्हें कितने वर्ष इंतजार करना होगा? कांग्रेस की मांग है कि यह बिल तुरंत लागू किया जाए और इसके साथ ही जातीय जनगणना भी कराई जाए।

    यह भी पढ़ें- 'मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हूं, क्योंकि मेरे जीवन साथी राजीव गांधी...', लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी

    यह भी पढ़ें- 'PM मोदी ने किया गोल', BJP ने सोनिया गांधी को दिया जवाब; Women Reservation Bill पर लोकसभा में घमासान