विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SP-Congress Alliance: UP ही नहीं इस राज्य में भी दोनों दलों के बीच गठबंधन तय, 28 पर कांग्रेस और एक पर सपा लड़ेगी चुनाव

By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 21 Feb 2024 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2024 06:00 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत बन गई है। दोनों दलों की एक ...और पढ़ें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रियंका की बातचीत से सपा-कांग्रेस के बीच बनी बात
  2. प्रियंका गांधी ने अखिलेश से फोन पर की बात, सपा प्रमुख के बदले सुर

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन की चाह रखने वाली कांग्रेस को कम से कम अखिलेश यादव की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने क्रमश: पश्चिम बंगाल और पंजाब को लेकर एकला चलो की राह अपनाई है और यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था, लेकिन उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस की बात बनती हुई नजर आ रही है।

अब मध्य प्रदेश को लेकर भी बनी बात

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन तय माना जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मुरादाबाद में कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात को स्वीकार कर लिया है और इस बात की पुष्टि की कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अखिलेश यादव से फोन पर हुई बातचीत के बाद दोनों दलों के बीच सहमति बनी। इसके बाद अखिलेश यादव ने माना कि सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच कोई विवाद नहीं है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस-सपा गठबंधन की तस्वीर साफ, 17 सीटों पर लड़ेगी INC; बाकी सीटों पर SP और अन्य दल के प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने सपा को खजुराहो संसदीय सीट देने का एलान किया। ऐसे में अब दोनों दल मिलकर उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है। उत्तर प्रदेश की 80 में से 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। वहीं, मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को देने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी 63 सीटों पर I.N.D.I.A के उम्मीदवार होंगे- सपा और अन्य दलों से।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में 3.4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, चुनाव आयोग ने ट्रेनों की व्यवस्था को लेकर की ये मांग

सनद रहे कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाया था। इससे पार्टी खफा थी, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों के बीच सहमति बन गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।