'पहले समर्थन जुटाएं, फिर गवर्नर से मिलें', DMK ने विजय पर साधा निशाना
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक खींचतान जारी है, जहां बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है। ...और पढ़ें

बहुमत जुटाकर ही राज्यपाल से मिलें, डीएमके नेता ने विजय को दी सलाह (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में सरकार बनाने को लेकर खींचतान जारी है। बहमुत के लिए 118 सीटों की जरुरत है, बहुमत जुटाने के बीच टीवीके प्रमुख विजय को विपक्षी नेताओं के आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने तमिलनाडु में चल रहे हंगामे को लेकर अभिनेता-राजनेता और टीवीके प्रमुख विजय पर निशाना साधते हुए उन्हें सलाह दी है कि वे पहले राजनीतिक दलों से समर्थन जुटाएं और फिर राज्यपाल से संपर्क करें।
राज्यपाल क्यों कहेंगे की बहुमत नहीं?
डीएमके नेता ने कहा, "जब विजय की टीवीके) पहली बार 107 सीटों के साथ राज्यपाल से संपर्क किया था, क्योंकि विजय ने दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था, तो राज्यपाल उन्हें बुला लेते, लेकिन जब वे किसी अन्य पार्टी को अपने साथ ले आए और सीटों की संख्या 112 हो गई, तो राज्यपाल निश्चित रूप से कहेंगे कि उनके पास बहुमत नहीं है।
अगर वे अकेले राज्यपाल के पास जाते, तो वे उन्हें सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते और फिर सदन में अपनी ताकत साबित करने को कहते। अब, जब उन्हें कुछ ही पार्टियों का समर्थन मिला है, तो सरकार जाहिर तौर पर पूर्ण बहुमत का इंतजार करेगी।"
टीवीके ने किया था बहुमत का दावा
गौरतलब है कि शुरुआत में टीवीके ने एएमएमके के समर्थन से बहुमत हासिल करने का दावा किया और गठबंधन सरकार के लिए पार्टी के निर्वाचित विधायक द्वारा हस्ताक्षरित पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन, एएमएमके के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने टीवीके पर पत्र में हेराफेरी का आरोप लगाया। हालांकि, टीवीके ने इस दावे का खंडन किया और दिनाकरन पर मामले से संबंधित तथ्यों को छुपाते हुए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।
खबरें और भी
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए एलंगोवन ने कहा, "एक मामला है, एक शिकायत दर्ज की गई है। जब उनके विधायक उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें राज्यपाल को ऐसा पत्र क्यों देना चाहिए? यह गलत है। लेकिन उन्हें अदालत में इसे साबित करने दें।"
सस्पेंज जारी
विजय को कांग्रेस और सीपीएम का समर्थन प्राप्त है। कल शाम तक सब कुछ ठीक था, लेकिन आखिरी क्षणों में ऐसी अड़चना ई कि दो छोटी पार्टियों - टीटीवी दिनाकरन की एएमएमके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) - ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे टीवीके का समर्थन नहीं करेंगी। ऐसे में अभी भी दो छोटी पार्टियों - टीटीवी दिनाकरन की एएमएमके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) - ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे टीवीके का समर्थन नहीं करेंगी।