यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar: पहले पीछे और बाद में एक-दूसरे के बगल वाली सीट पर कैसे बैठे नीतीश, तेजस्वी ने वीडियो में बता दिया सबकुछ
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक चल रही है। भाजपा ने 240 सीटें जीतीं जो 2019 के 303 के मुकाबले काफी कम है। दूसरी ओर क ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपनी वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि जब फ्लाइट में हम दोनों मिले तो हमने एक-दूसरे का अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने मुझे अपने साथ बैठने के लिए बुलाया। मुझे उनके पीछे वाली सीट आवंटित की गई थी, लेकिन उन्होंने मुझे देखा और अपने साथ बैठने के लिए बुला लिया।
एकसाथ विमान से दिल्ली पहुंचे नीतीश और तेजस्वी
एनडीए और इंडी गठबंधन के प्रमुख नेता अपनी-अपनी बैठकों में भाग लेने के लिए आज दिल्ली पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एनडीए के घटकदल हैं। संयोग से नीतीश कुमार और उनके पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव भी एक ही विमान में दिल्ली आए।
एनडीए बैठक में सर्वसम्मति से मोदी को चुना अपना नेता
एनडीए गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया। एनडीए की बैठक में नायडू और नीतीश कुमार की भागीदारी एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि भाजपा के लिए सरकार बनाने के लिए उनके दलों का समर्थन महत्वपूर्ण है।
एनडीए और इंडी गठबंधन में कांटे की टक्कर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडी गठबंधन की बैठक चल रही है। भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जो 2019 के 303 के मुकाबले काफी कम है। दूसरी ओर कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंडी गठबंधन ने कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए 230 का आंकड़ा पार किया। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश के बाद 17वीं लोकसभा को भंग कर दिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: 18th Lok Sabha News: आज NDA सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे Modi!, नीतीश और नायडू पर टिकी हैं सबकी निगाहें
#WATCH | On his viral picture with Bihar CM-JD(U) leader Nitish Kumar, RJD leader Tejashwi Yadav says "We greeted each other, I was allotted the seat behind him but he saw me and called me to sit with him..." https://t.co/uqjCQhFrKB pic.twitter.com/UaYAtXDprY
— ANI (@ANI) June 5, 2024