Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका गांधी के लिए वायनाड क्यों है सेफ सीट? पढ़ें क्या कहता है इस लोकसभा क्षेत्र का सियासी इतिहास

    Updated: Tue, 12 Nov 2024 04:36 PM (IST)

    केरल के वायनाड में 13 नवंबर को लोकसभा उपचुनाव होना है। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ रहीं हैं। साल 2008 में बनी वायनाड सीट शुरुआ ...और पढ़ें

    प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ रहीं हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)
    प्रियंका गांधी वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ रहीं हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। वायनाड लोकसभा उपचुनाव की देशभर में चर्चा हो रही है। बुधवार को यहां वोटिंग होनी है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में हैं। भले ही कांग्रेस के लिए यह सुरक्षित सीट मानी जा रही है, लेकिन प्रियंका गांधी के लिय यह पहली चुनाव 'अग्निपरीक्षा' है।

    प्रियंका का मुकाबला राज्य के सत्तारूढ़ एलडीएफ सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से है। दोनों स्थानीय प्रत्याशी हैं। दरअसल, वामपंथी शुरू में मान रहे थे कि राज्य में भाजपा के मजबूत होने से कांग्रेस को नुकसान होगा, लेकिन भाजपा के मजबूती से वामपंथ को नुकसान हुआ है।

    सवाल ये भी पूछा जा रहा है कि प्रियंका की चुनावी पारी वायनाड से क्यों हुई?

    बता दें कि साल 2008 में बनी वायनाड सीट शुरुआत से ही कांग्रेस के सुरक्षित रही है। 2009 से कांग्रेस लगातार यहां से जीत रही है। 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटिंग और वोट शेयर घटने के बावजूद कांग्रेस की जीत हुई।

    साल 2009 में कांग्रेसी नेता एमआई नावास यहां से पहले सांसद बने और 2018 तक सांसद रहे। इसी साल उनका निधन हो गया। इसके बाद 2019 में राहुल यहां से लड़े और 64.8 प्रतिशत वोट लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने माकपा उम्मीदवार को 4.32 लाख वोट से हराया। 2024 में राहुल 3.64 लाख वोट से जीते।

    खबरें और भी

    कितनी पढ़ी-लिखी हैं प्रियंका गांधी?

    हाल ही में प्रियंका गांधी ने नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। हलफनामे के मुताबिक, प्रियंका गांधी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंडी मैरी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी से बीए ऑनर्स किया।

    उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्हें वर्ष 2010 में उन्होंने बौद्ध अध्ययन में एमए की डिग्री हासिल की।

    कितनी है अमीर हैं प्रिंयका गांधी? 

    चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल चल संपत्ति 4,24,78,689 रुपये है। उनके पास 138,992,515 रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास होंडा सीआरवी कार है। वहीं, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास 37,91,47,432 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है।

    कांग्रेस नेता के पास 4.41 किलो की ज्वैलरी है। उनके पास 2.5 किलोग्राम का सोना है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये है। वहीं, वहीं उनके पास 59.83 किलोग्राम के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी कीमत 29,55,581 रुपये है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Politics: 'बिना बुलाए कोई न जाएं वायनाड', प्रियंका गांधी की हाजिरी लगाने पहुंच रहे नेताओं पर कांग्रेस की रोक, जानिए क्यों?