Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Reservation Bill: 'सांसदों का हृदय से आभार', नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर PM मोदी

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 11:43 PM (IST)

    Women Reservation Bill संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े जबकि इसके विरो ...और पढ़ें

    Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर PM मोदी (फोटो लोकसभा)
    Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर PM मोदी (फोटो लोकसभा)

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम।
    2. पीएम ने कहा- 'महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा यह कानून'
    3. पीएम मोदी ने सांसदों का जताया आभार।

    नई दिल्ली, एएनआई। Women Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में दो लोगों ने वोट किया। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर पीएम मोदी ने भी खुशी जताई।

    पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम

    पीएम मोदी ने लोकसभा में इस बिल के पास होने को ऐतिहासिक कदम बताया। पीएम मोदी ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' एक ऐतिहासिक कानून है, जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस बिल से महिलाओं की राजनीति में अधिक भागीदार बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: ऐतिहासिक फैसला, लोकसभा में पारित हुआ नारी शक्ति वंदन विधेयक; विरोध में महज दो मत

    पीएम मोदी ने सांसदों को कहा शुक्रिया

    पीएम मोदी ने लिखा,' नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ नए सदन की शानदार शुरुआत हुई है। इससे महिलाओं के नेतृत्व में विकास को अभूतपूर्व गति मिलने वाली है। इसे जिस तरह से सभी राजनीतिक दलों का ऐतिहासिक समर्थन मिला है, वह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। मैं सभी सांसदों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।'

    महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े

    बता दें कि संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन महिला आरक्षण बिल-2023 को लोकसभा में पेश किया गया था। सत्र के तीसरे दिन इस बिल पर चर्चा हुई। महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े।

    महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें होंगी आरक्षित

    उल्लेखनीय है कि इस बिल के कानून बनने के बाद संसद से लेकर विधानसभाओं तक में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। लोकसभा में 454 सांसदों ने बिल के समर्थन में मतदान किया। वहीं, स्पीकर ओम बिरला ने विधेयक के पारित होने की घोषणा की।

    यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी से लेकर डिंपल यादव तक... पढ़ें महिला आरक्षण बिल पर संसद में किसने क्या कहा

    खबरें और भी