Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव: ममता के गढ़ भवानीपुर में सियासी घमासान, पोस्टर फाड़े जाने पर बवाल; TMC-BJP आमने-सामने

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

    पश्चिम बंगाल के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद छिड़ गया है। तृणमूल ने भाजपा पर अपने पोस्टर ...और पढ़ें

    तृणमूल और भाजपा ने एक-दूसरे पर लगाया पोस्टर फाड़ने का आरोप (फाइल फोटो)

    तृणमूल और भाजपा ने एक-दूसरे पर लगाया पोस्टर फाड़ने का आरोप (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र व राज्य की सबसे हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है।

    पोस्टर फाड़े जाने के आरोपों को लेकर तृणमूल और भाजपा दोनों ने कालीघाट पुलिस स्टेशन में एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। भवानीपुर में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के पोस्टर फाड़े जाने के आरोपों को लेकर तनाव का माहौल छा गया।

    TMC ने भाजपा पर लगाए आरोप

    सत्ताधारी पार्टी ने इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है। हालांकि, भाजपा ने कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी का नतीजा है। इस घटना के संबंध में दोनों दलों ने थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस के अनुसार, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भवानीपुर के विभिन्न इलाकों में तृणमूल कांग्रेस के पोस्टर लगाए गए थे।

    हालांकि, शनिवार दोपहर को चक्रबेरिया रोड के पास इन पोस्टरों को फाड़ने के आरोप भाजपा पर लगे। इसके बाद, कोलकाता नगर निगम (केएमसी) पार्षद असीम बसु के नेतृत्व में स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भवानीपुर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में, उन्होंने कई भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    TMC नेता ने क्या कहा?

    असीम बसु ने कहा कि हमने सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ये बैनर और पोस्टर लगाए थे। बाद में हमें पता चला कि कुछ लोगों ने इन्हें फाड़ दिया है। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस हमसे पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गई।

    खबरें और भी

    उनके अनुसार, जब हम मौके पर पहुंचे, तो हमने पाया कि न केवल 'भाजपा का बहिष्कार करो' वाले पोस्टर फाड़े गए थे, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगाए गए होर्डिंग्स और बैनर भी नष्ट कर दिए थे। इससे पहले शनिवार सुबह भाजपा ने भी इसी तरह का आरोप लगाया था।

    भाजपा का पलटवार

    भाजपा का दावा है कि तृणमूल समर्थकों ने विपक्ष के नेता व भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी की तस्वीरें वाले बैनर और पोस्टर फाड़ दिए थे। हालांकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया। बताते चलें कि भवानीपुर इस बार राज्य की सबसे हाट सीट बन गई है।

    भाजपा ने नंदीग्राम के अलावा इस बार भवानीपुर से भी विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सोमवार को भवानीपुर से ही अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। अब देखना यह है कि इस निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक मुकाबला किस तरह आगे बढ़ता है।

    पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी शाम को करेंगे हाई लेवल मीटिंग