Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: प्रत्याशियों की सूची जारी करने में पिछड़ी कांग्रेस, CM शिवराज ने कसा तंज, कही ये बात...

    By Vaibhav ShridharEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 03:00 AM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे तो 136 प्रत्याशी घोषित हो गए लेकिन क ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज। (फाइल फोटो)
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे तो 136 प्रत्याशी घोषित हो गए लेकिन कांग्रेस की सूची का अता-पता ही नहीं है। हमारे तो 136 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूं। प्रदेश ने जो अनुशंसाएं भेजी थीं, उसके अनुरूप सूची में नाम आए हैं। बाकी सूची भी जल्द ही आएगी।

    कांग्रेस की सूची का नहीं पता

    उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां चल रही है लेकिन कांग्रेस में तो लट्ठम- लट्ठा मची हुई है। अब तो चुनाव की तारीख भी आ गई है, लेकिन कांग्रेस की सूची का पता नहीं है।

    भारतीय जनता पार्टी बनाएगी सरकार

    हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं। अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अस्तित्व की संपूर्ण क्षमता झोंककर हम लोग काम करेंगे और निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे क्योंकि यह प्रदेश के और प्रदेश की जनता के हित में है। हरिद्वार और ऋषिकेश जा रहा हूं मंगलवार को दिनभर मुलाकात और चिंतन दोनों करूंगा। बुधवार को लौटूंगा और हम चुनाव अभियान में पूरी ताकत के साथ भिड़ जाएंगे।

    यह भी पढ़ेंः MP Election 2023: चुनाव की घोषणा के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक, आचार संहिता लागू

    खबरें और भी