Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बंगाल में बढ़ रही बेरोजगारी और बंद हो रहे उद्योग', मालदा में राहुल गांधी ने TMC के खिलाफ खोला मोर्चा

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 03:33 PM (IST)

    राहुल गांधी ने मालदा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने तृणमूल को बंगाल में बढ़ती बेरोजगारी ...और पढ़ें

    मालदा जिले के चांचल में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी

    मालदा जिले के चांचल में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मालदा । मालदा जिले के चांचल स्थित कलम बागान मैदान में कांग्रेस की चुनावी सभा में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे। दोपहर के आसपास उनके पहुंचते ही सभा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, मालतीपुर की उम्मीदवार मौसुम नूर, दक्षिण मालदा के सांसद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष इशा खान चौधरी सहित जिले की 12 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार मौजूद रहे।

    सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य की तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस आरएसएस और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, क्योंकि ये लोग नफरत और डर का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप रहे हैं और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं।

    नफरत से कमजोर होता है देश

    राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 किलोमीटर की यात्रा की, ताकि देश को एकजुट किया जा सके। उन्होंने कहा कि नफरत से देश कमजोर होता है और इसे खत्म करना जरूरी है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि देश के हवाई अड्डे, बंदरगाह, बिजली और पानी जैसे अहम क्षेत्र कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बेरोजगारी और छोटे उद्योगों की हालत को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

    बंगाल में बढ़ रही बेरोजगारी

    राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में बेरोजगारी बढ़ रही है और उद्योग बंद हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां सिंडिकेट राज और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिससे आम लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और तृणमूल दोनों ही हिंसा और विभाजन की राजनीति कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस ही इनका मुकाबला कर सकती है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की।

    कई बड़ी घोषणाएं

    सभा में राहुल गांधी ने कई वादे भी किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, जिला अस्पतालों में कैंसर और डायलिसिस का इलाज मुफ्त किया जाएगा। किसानों को मुफ्त बिजली देने, शिक्षा को स्नातक स्तर तक और महिलाओं को उच्च शिक्षा तक सहायता देने का भी वादा किया। साथ ही, महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने और खाली सरकारी पदों को भरने की बात भी कही।

    सभा के अंत में राहुल गांधी ने गनी खान चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी के साथ क्षेत्रीय दल एकजुट, अखिलेश-तेजस्वी और हेमंत का साथ; बंगाल चुनाव में भाजपा-कांग्रेस अकेले