यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: एयरपोर्ट के वॉशरूम से 450 ग्राम सोना बरामद, दुबई से अवैध तरीके से लाया गया था गोल्ड
अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बने वॉशरूम के डस्टबिन से एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने शनिवार की दोपहर 450 ग्राम सोना बरामद किया है। कस ...और पढ़ें

HighLights
- विदेश से लौटे यात्री से मिला सोना
- दुबई से 6ई-1428 फ्लाइट से लौटा था आरोपित
- डस्टबिन में मिली 450 ग्राम सोने की खेप
जागरण संवाददाता, अमृतसर। कमिश्रेट के एयर इंटेलिजेंस यूनिट (Air Intelligence Unit) ने शनिवार की दोपहर श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Sri Guru Ramdas International Airport) के वॉशरूम के डस्टबिन से 450 ग्राम सोना बरामद किया है।
कस्टम प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर दुबई से भारत पहुंची फ्लाइट संख्या 6ई-1428 के यहां उतरने के बाद सभी यात्रियों की कस्टम चैकिंग की गई। हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ नहीं मिला। क्योंकि विभाग को दुबई से अवैध रूप से सोना लाए जाने की सूचना मिली थी।
अधिकारियों ने शुरू की जांच
इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत कस्टम इलाका और वॉशरूम की भी जांच शुरू कर दी। एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने वॉशरूम के डस्टबिन से एक पैकेट बरामद किया। जिसके भीतर दो कैप्सुल मिले। जांच करने पर पता चला कि दोनों कैप्सुल का वजन 635 ग्राम है और उसके भीतर से 26 लाख, 50 हजार, 950 रुपये कीमत का 450 ग्राम सोना बरामद किया गया।