अमृतसर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 21 किलो हेरोइन और आइस के साथ 5 गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21 किलो हेरोइन, 970 ...और पढ़ें
-1786114106314_m.webp)
21 किलो हेरोइन, आइस और पिस्तौल सहित पांच गिरफ्तार।
HighLights
अमृतसर पुलिस ने पांच नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
21 किलो हेरोइन, 970 ग्राम आइस और पिस्तौल बरामद
गिरोह पाकिस्तान से विदेश बैठे हैंडलर के संपर्क में था
जागरण संवादादता, अमृतसर। कमिश्रनरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर पांच तस्कर को शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार किया है । आरोपित के कब्जे से सवा 21 किलो हेरोइन, 970 ग्राम आइस और एक पिस्तौल बरामद कर एनडीपीएस एक्ट और अस्लहा एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पकड़े गए आरोपित की पहचान गुरदासपुर के गांव निकोसरन निवासी गगन उर्फ डिशका (23), जसपिंदर सिंह (25) के रूप में बताई है। अमृतसर देहात के जैंतीपुर गांव निवासी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख (30) और अमृतसर की शर्मा कॉलोनी निवासी अभिषेक सभ्रवाल उर्फ अभी (25), चणनके गांव निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू (26)के रूप में बताई है।
सीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि सभी पांचों आरोपित विदेश बैठे एक हैंडलर के संपर्क में रहकर पाकिस्ततान से हेरोइन और आइस की डिलीवरी मंगवा रहे थे। इस खेप को आगे सप्लाई किया जाना था कि पुलिस ने सभी को धर लिया।
सीपी ने बताया कि पुलिस इसे लेकर सारे गिरोह के सदस्यों की पहचान करने में लगी है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीपी ने बताया कि इस मामले में पहले गगन और जसपिंदर सिंह को एक पिस्तौल और चार कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद शेष अन्य आरोपितों को सवा 21 किलो हेरोइन और 970 ग्राम आइस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों से पूछताछ जारी है।
खबरें और भी
जांच में पता चला है कि सुखप्रीत का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। उसके खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। जिनका रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है।