डिब्रूगढ़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृतसर कोर्ट में पेश हुआ अमृतपाल सिंह, 21 जुलाई को अगली सुनवाई
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृतसर कोर्ट में पेशी हुई। ...और पढ़ें

डिब्रूगढ़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृतसर कोर्ट में पेश हुआ अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो)
HighLights
अमृतपाल सिंह की अमृतसर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई।
कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तारीख सुनिश्चित की।
आरोपी अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की सोमवार की दोपहर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अमृतसर की अदालत में पेशी करवाई गई। अब कोर्ट ने अगली तारीख 21 जुलाई सुनिश्चित की है।
आरोपित अमृतपाल सिंह वर्तमान में आसाम की डिब्रूगढ़ जेल में बद है। उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह ने फरवरी 2022 में धार्मिक यात्रा की आड़ में हजारों समर्थकों के साथ थाना अजनाला पर हमला कर दिया था।
इस दौरान एसपी जुगराज सिंह सहित पांच पुलिस कर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। आरोपितों ने तेजधार हथियार, लाठिआं और पत्थरबाजी की थी। घटना के बाद अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को अलग अलग समय में गिरफ्तार कर डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया था। अब केवल अमृतपाल सिंह की आसाम की जेल में बंद है। जबकि अन्य आरोपित पंजाब की अन्य जेलों में बंद हैं।