यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कतर जाने की फिराक में थे अमृतपाल सिंह के पिता, जांच एजेंसियों ने अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका; आधे घंटे की पूछताछ
अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के पिता को सुरक्षा एजेंसियों ने आज अमृतसर एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक लिया। जांच एजेंसियों ने तरसेम सिंह (Amritpal Fat ...और पढ़ें

HighLights
- अमृतपाल सिंह के पिता को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया।
- कतर जा रहे थे अमृतपाल सिंह के पिता
- जांच एजेंसियों ने उनसे आधे घंटे पूछताछ की।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। Punjab News: खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के पिता को सुरक्षा एजेंसियों ने आज अमृतसर एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक लिया।
जांच एजेंसियों ने तरसेम सिंह (Amritpal Father Tarsem Singh) से एयरपोर्ट पर करीब आधे घंटे तक पूछताछ की।हालांकि, पूछताछ करने के बाद जांच एजेंसियों ने उन्हें वापस घर भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, तरसेम सिंह ने अधिकारियों को बताया कि वह किसी काम से कतर जा रहे थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली।
जेल में की थी भूख हड़ताल
अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह से पहले उसकी पत्नी किरणदीप को भी एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। उन्हें भी देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। जांच एजेंसियों ने उनसे पूछताछ करने के बाद वापस उन्हें घर भेज दिया था। वहीं, अक्टूबर के शुरुआती दिन में अमृतपाल ने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।
अमृतपाल ने अपने नौ साथियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। एक रिपोर्ट के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा पारिवारिक सदस्यों और वकील को मिलने की इजाजत नहीं देने के बाद ऐसा कदम उठाया था।
यह भी पढ़ें- असम जेल में अमृतपाल की भूख हड़ताल, बीवी ने छोड़ा खाना; मिलने से रोका तो जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने की निंदा