Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर बॉर्डर पर रेड अलर्ट, 60 से अधिक नाकों पर चेकिंग; छह संदिग्ध हिरासत में 

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 10:23 PM (IST)

    अमृतसर देहात पुलिस ने ISI से जुड़े हथियार और नशीले पदार्थों के तस्करों को पकड़ने के लिए सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया। ...और पढ़ें

    अमृतसर बॉर्डर पर रेड अलर्ट। फोटो जागरण

    अमृतसर बॉर्डर पर रेड अलर्ट। फोटो जागरण

    HighLights

    1. अमृतसर देहात पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया।

    2. ISI से जुड़े हथियार और नशीले पदार्थों के तस्करों पर कार्रवाई।

    3. छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

    नवीन राजपूत, अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ द्वारा हथियारों और नशे की खेप को ठिकाने लगाने वाले तस्करों और बदमाशों की धरपकड़ के लिए अमृतसर देहात पुलिस ने मंगलवार देर रात एकाएक सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया।

    एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज एकाएक संदेश मिलते ही अपनी पोजीशन पर पहुंच गए। खासकर पाकिस्तान की सीमा के साथ लगते इलाकों में संकरी सड़कों पर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस के पैट्रोलिंग वाहन भी इलाकों में गश्त करने लगे।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि हेरोइन और हथियारों की बड़ी खेप मंगलवार रात और बुधवार सुबह के बीच ठिकाने लगाई जाने वाली है। यह खेप विगत में बरामद की गई 25 पिस्तौल, एके-47, 360 कारतूस, 47 मैगजीन, बुलेट प्रूफ जाकेट और 27 किलो हेरोइन से जुड़ी खेप के साथ ही जुड़ी है।

    लगभग सात सौ पुलिस कर्मी सारी रात साठ से ज्यादा लगाए गए नाकों पर वाहनों की तलाशी लेते रहे। पता चला है कि देर रात बाइक पर जाने वाले छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि घरिंडा, अजनाला, रमदास, लोपोके और भिंडी सैदां इलाकों में अकसर ड्रोन ड्रापिंग होती रहती है।

    खबरें और भी

    25 पिस्तौल और एके-47 पुल मोरां बीओपी के पास और 27 किलो हेरोइन अजनाला के गांव शहूरा के पास से बरामद की गई थी। उक्त दोनों इलाकों में मंगलवार रात पुलिस का जोर ज्यादा दिखा।

    पुलिस को शक है कि इन्हीं इलाकों में उक्त खेपों का कुछ हिस्सा तस्कर ठिकाने लगाने की फिराक में हैं। बता दें उक्त इलाकों में पिछले बुधवार से बीएसएफ, पुलिस, स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स खेप तलाशने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

    एक माह में कितना नशा पकड़ा

    पिछले एक महीने में बीएसएफ, स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल, एंटी नारकोटिक्स सेल, पुलिस और एनसीबी की तरफ से 67 किलो हेरोइन 58 पिस्तौल, 96 मैगजीन, 421 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, दो एके-47 बरामद किए जा चुके हैं।

    इस मौके पर घोषित होता है रेड अलर्ट

    • आतंकी हमले के तुरंत बाद धरपकड़ के लिए।
    • लूट की बड़ी वारदात के बाद आरोपितों तक पहुंचने के लिए।
    • हेरोइन या हथियारों की बड़ी खेप की ड्रोन ड्रापिंग के समय।