अमृतसर में कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी पर 50 लाख की ठगी का आरोप, पुलिस कर रही छापेमारी
कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और अमित बजाज पर अमृतसर में 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
-1790053358604_m.webp)
अमृतसर में कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी पर FIR।
HighLights
कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी पर FIR
अमृतसर में 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की
जागरण संवाददाता,अमृतसर। कांग्रेस सरकार में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके एक साथी अमित बजाज के खिलाफ थाना सिविल लाइन की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
आरोप है कि दोनों आरोपितों ने जिला कचहरी के सामने कैनाल कालोनी निवासी कंवरदीप सिंह से पचास लाख की ठगी की है। उधर, थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
आरोपित अमित बजाज होली सिटी का रहने वाला है जबकि वंश बस्सी पुराने शहर स्थित घी मंडी के भीतर शहीद भगत सिंह रोड का रहने वाला है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 जून 2023 को एक जमीन का एग्रिमेंट टू सेल किया था।
उस संपत्ति का उन्होंने आरोपितों को पचास लाख रुपये का भुगतान भी किया था।उक्त इकरारनामे को कभी रद नहीं किया और जुबानी इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है।
बावजूद उक्त आरोपितों ने शिकायतकर्ता की मर्जी के बगैर अमित बजाज ने यह दस्तावेज 10 अक्टूबर 2025 को वंश बस्सी के हक में कर दिया। आरोपितों ने इकरारनामा भी अपने नाम कर लिया और उक्त राशि का भुगतान भी उसे वापस नहीं किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि नवंबर बीते साल उन्हें पता चला कि दोनों ने मिलीभुक्त करके उक्त इकरारनामा किसी तीसरी पार्टी के नाम पर कर दिया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के हक के फंड में न कटौती, न भेदभाव; आप सरकार के आरोपों पर निर्मला सीतारमण का पलटवार
