विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का तगड़ा एक्शन, 10 नशा तस्करों की 6.92 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी फ्रीज

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Thu, 26 Oct 2023 06:17 PM (IST)

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने तो जैसे जंग ही छेड़ी हुई है। जिला देहाती पुलिस ने 10 नशा तस्करों की 6.92 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी फ्रीज की है। इनमें से कुछ ...और पढ़ें

10 नशा तस्करों की 6.92 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी फ्रीज, फोटो जागरण
10 नशा तस्करों की 6.92 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी फ्रीज, फोटो जागरण

HighLights

  1. नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने छेड़ी जंग।
  2. पंजाब पुलिस ने 10 नशा तस्करों की 6.92 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी फ्रीज की।
  3. प्रॉपर्टी, जमीन, गाड़ियां, ट्रैक्टर और अन्य बेनामी प्रॉपर्टी की शिनाख्त करवाकर उन्हें कुर्क कर दिया है।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। जिला देहाती पुलिस ने 10 नशा तस्करों की 6.92 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी फ्रीज की है। इनमें से कुछ तस्कर जेलों में बैठे है और कुछ तस्कर बाहर है। पुलिस ने इनकी प्रॉपर्टी, जमीन, गाड़ियां, ट्रैक्टर और अन्य बेनामी प्रॉपर्टी की शिनाख्त करवाकर उन्हें कुर्क कर दिया है। 

इन तस्करों की प्रॉपर्टी फ्रीज कर दी गई है

इनमें तस्कर राजा सिंह निवासी घरिंडा, रजिंदर कुमार उर्फ खुड्डी निवासी धनोआ कलां थाना घरिंडा, गुरविंदर सिंह निवासी सैरों थाना सरहाली तरनतारन, गुरविंदर सिंह निवासी सैरों थाना सरहाली तरनतारन, मलकित सिंह उर्फ काला निवासी राजा सांसी थाना घरिंडा, इंद्रजीत सिंह उर्फ मल्ली निवासी अटारी बाजार थाना घरिंडा,, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्कर निवासी मंझ थाना लोपोके, हीरा सिंह उर्फ निवासी दलेके थाना लोपोके, सुखदेव सिंह निवासी वणी एके थाना लोपोके, सुखजिंदर सिंह उर्फ जिंदर निवासी चविंडा कलां थाना लोपोके शामिल है।

यही नहीं गुरुदत्त सिंह निवासी चौगांवा थाना लोपोके शामिल है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह का कहना है कि जल्द ही अन्य तस्करों की भी प्रापर्टी की जांच करवाकर उन्हें भी कुर्क की जाएगी। 

Also Read: मान-बैंस के बाद अब मीत हेयर चड़ेंगे घोड़ी, बेहद खूबसूरत हैं होने वाली पत्नी; सामने पहली आई तस्वीर और शादी के तारीख