Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमृतसर में AAP का चुनावी शंखनाद; CM मान बोले- ये रैली देश को नई दिशा देगी; केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 04:09 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के अमृतसर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ छेहरटा स्थिल स्कूल ऑफ एमिनेंस ...और पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में किया स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन
    अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में किया स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन

    HighLights

    1. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे अमृतसर
    2. अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने किया स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन
    3. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी
    4. भगवंत मान ने विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना
    5. भगवंत मान ने कहा कि हमने हजारों सरकारी नौकरियां दी है

    अमृतसर, जागरण संवाददाता। Arvind Kejriwal In Amritsar आम आदमी पार्टी ने बुधवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए शंखनाद कर दिया। पार्टी ने अमृतसर के दशहरा मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य के सीएम भगवंत मान पहुंचे।

    इससे पहले, उन्होंने छेहरटा में स्कूल एमिनेंस का उद्घाटन किया। उनके साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। बता दें कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने जिस स्कूल ऑफ एमिनेंस (School Of Eminence) का आज उद्घाटन किया है, उसे 3.76 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।

    'गुरुओं की धरती से शिक्षा की क्रांति शुरू की गई'

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रैली (Bhagwant Mann Rally In Amritsar) को संबोधित करते हुए कहा कि ये रैली देश की राजनीति को नई दिशा देगी। आम आदमी पार्टी ने रिवायती पार्टी के नेताओं को लोगों के घरों तक जाने को मजबूर कर दिया है। सीएम मान ने कहा कि गुरुओं की धरती से शिक्षा की क्रांति शुरू की गई है। सरकारी स्कूल में जिस शानदार पढ़ाई की शुरुआत 70 साल पहले होने चाहिए थी वो अब हुई है।

    ये भी पढ़ें- 'बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां देकर पंजाब को धोखा दे रहे CM', मानसा में बोले SAD चीफ सुखबीर बादल

    'सिर्फ स्मार्ट लिखने से स्कूल स्मार्ट नहीं होते'

    भगवंत मान ने कहा कि राम लीला के मैदान से ये क्रांतिकारी पार्टी निकली। अब बच्चों को क्वालिटी शिक्षा, फ्री ट्रांसपोर्ट दिया जा रहा है। पहले स्कूल तो स्मार्ट बना दिए गए। लेकिन सुविधाएं नहीं दी गई। भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ स्मार्ट लिखने से स्कूल स्मार्ट नहीं बन जाते। मान ने दिल्ली की शिक्षा नीति का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री कहा कि हमने दिल्ली के अनुभव से सीखा है। इसलिए बिना किसी देरी के काम हो रहा है।

    खबरें और भी

    'पंजाब को लूटने वालों को बख्शेंगे नहीं'

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंच से विपक्षी नेताओं को भी ललकारा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने कई नेताओं को मौके दिए। लेकिन इन्होंने सिर्फ जनता का लूटने का काम किया। हमारी सरकार ने हजारों सरकारी नौकरियां दी है। लेकिन पहले यहां सिर्फ चिट्टे का काम होता था। CM मान ने कहा कि पंजाब को लूटने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भगवंत मान ने ये भी कहा कि अमेरिका चांद पर प्लॉट काट रहा है और हम अभी भी स्कूल की चारदीवारी पर अटके हुए हैं।

    अरविंद केजरीवाल का संबोधन

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आज से शिक्षा की क्रांति की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि मैंने और मान साहब (पंजाब के मुख्यमंत्री) ने अभी एक सरकारी स्कूल का उद्घाटन किया है। लेकिन ये कोई आम या मामूली स्कूल नहीं है। गुरुओं की धरती पर जिस सरकारी स्कूल का उद्घाटन करके आए है, वह प्राइवेट स्कूलों से कहीं आगे है। हमने प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा सुविधाएं इस स्कूल में दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज 20 हजार स्कूल मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। लेकिन अब पंजाब में स्थिति सुधर रही है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से पंजाब में शिक्षा में बदलाव देखने को मिलेगा। अब प्राइवेट की जगह सरकारी स्कूल में लोग अपने बच्चों को डालेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी अफसर भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। इससे बड़ा सर्टिफिकेट हमें नहीं मिल सकता। बच्चों को फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी दी जा रही है।

    अरविंद केजरीवाल ने की CM मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की तारीफ

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा के महरूम नहीं रहेगा। केजरीवाल ने कहा कि मान और बैंस ने गरीबों के बच्चों को अपने सपने पूरे करने और खुलकर उड़ने के पंख दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस का निर्माण हो रहा है। 20 हजार स्कूलों को 1500 करोड़ों से सुधारेंगे। सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा। वाई-फाई की सुविधा भी सरकारी स्कूलों में मिलेगी।

    केजरीवाल का BJP पर हमला

    अरविंद केजरीवाल ने इशारों ही इशारों में बीजेपी के वन नेशन-वन इलेक्शन (One Nation One Election) स्लोगन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारा नारा वन नेशन वन एजुकेशन है। हम चाहते हैं कि देश में गरीबों और अमीरों को एक सी शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन आपको तबाह कर देगा। अगर ऐसा हो गया तो कोई नेता चुनाव के बाद आपको नजर नहीं आएगा।

    केजरीवाल ने ये भी कहा कि 75 सालों में किसी पार्टी या सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य की बात नहीं की। लेकिन अस्पतालों का कायाकल्प किया जाएगा। सभी मशीनें ठीक होंगी। सब कुछ फ्री होगा।

    'आज शिक्षा की क्रांति की शुरुआत हुई'

    इससे पहले, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने कहा कि पंजाब में आज शिक्षा क्रांति की शुरुआत हुई है। मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि यह स्कूल न केवल बुनियादी ढांचे के आधार पर, बल्कि पाठ्यक्रम और सुविधाओं के आधार पर भी राज्य के निजी स्कूलों को चुनौती दे सकता है।

    ये भी पढ़ें- 'पंजाब में शुरू हुई शिक्षा क्रांति', स्कूल ऑफ एमिनेंस कार्यक्रम को लेकर बोले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव जैसी सफलता के लिए AAP ने कसी कमर, आज पंजाब में रैली करेंगे केजरीवाल