Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां देकर पंजाब को धोखा दे रहे CM', मानसा में बोले SAD चीफ सुखबीर बादल

    By Subash ChanderEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 03:53 PM (IST)

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के इशा ...और पढ़ें

    शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)
    शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा
    2. सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के युवाओं के साथ धोखा कर रहे हैं
    3. बादल ने कहा कि भगवंत मान केजरीवाल के इशारे पर काम कर रहे हैं

    बुढलाडा (मानसा), संवाद सूत्र। Sukhbir Badal On Bhagwant Mann शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने हरियाणा और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने को पंजाब में बाहरी लोगों की भर्तियां खोल दी हैं। बीते मंगलवार की शाम को यहां यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर द्वारा आयोजित यूथ मिलनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों की कीमत पर बाहरी लोगों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त करने के लिए पंजाबियों के साथ-साथ पंजाब के इतिहास के साथ भी धोखा किया गया है।

    सुखबीर बादल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत मान का नौजवानों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। मुख्यमंत्री अपने बॉस अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी ने देखा है कि हाल ही में मानसा में भर्ती किए गए सात सब-इंस्पेक्टरों में से छह हरियाणा से हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा भर्ती किए गए 1370 लाइनमैनों में से 534 उम्मीदवार हरियाणा से तथा 94 राजस्थान से भर्ती किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में 2022 में से भर्ती किए गए 68 पशु चिकित्सा निरीक्षकों में से 24 हरियाणा और 12 राजस्थान से थे। बिजली कंपनियों में कुल 500 पदों में से 150 बाहरी लोगों को जूनियर इंजीनियर के रूप में भर्ती किया गया। 300 बाहरी लोगों को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- Punjab News: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में किया स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन

    'बेअदबी की घटनाओं की वृद्धि हुई है'

    सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी (AAP) ने अकाली दल पर बेअदबी का आरोप लगाकर उसे बदनाम करने के लिए मिलीभगत की। बेअदबी की सात घटनाओं के सात साल बाद चालान में एक भी अकाली नेता का नाम सामने नहीं आया है। उन्होने कहा कि बेअदबी की घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसी कई घटनाएं कांग्रेस और आप दोनों के कार्यकाल के दौरान हुई, लेकिन बलजीत सिंह दादूवाल और ध्यान सिंह मंड जैसे स्वयंभू नेताओं ने उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाई। अब ये नेता भाजपा के हितों के लिए सेवा कर रहे हैं और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) जैसी सिख संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों के शामिल हो गए हैं।

    खबरें और भी

    'ड्रग्स ने पूरी पीढ़ी को खतरे में डाल दिया है'

    सुखबीर बादल ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब में ड्रग्स (Drugs In Punjab) ने एक पूरी पीढ़ी को खतरे में डाल दिया गया है और आप पार्टी के मंत्री और विधायक ड्रग्स माफिया से मिले हुए हैं। ड्रग्स माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह ड्रग विरोधी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने लगे हैं। इस मौके सरबजीत सिंह झिंझर, बुढलाडा इंचार्ज डॉ. निशान सिंह, जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह फफड़े और मानसा के हलका इंचार्ज प्रेम अरोड़ा ने भी संबोधित किया।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: विधानसभा चुनाव जैसी सफलता के लिए AAP ने कसी कमर, आज पंजाब में रैली करेंगे केजरीवाल