Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में धमाकों के पीछे किसका हाथ? NIA ने शुरू की जांच

    Updated: Wed, 06 May 2026 10:52 AM (IST)

    अमृतसर के खासा आर्मी कैंट और जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर मंगलवार रात को बम धमाके हुए। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अमृतसर आर्मी कैंट और जालंधर बीएसएफ मुख्यालय के बाहर धमाके।

    2. अमृतसर में दो नकाबपोशों ने विस्फोटक फेंका, ग्रेनेड का संदेह।

    3. जालंधर में स्कूटी में धमाका, एक घायल, चालक हिरासत में।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर/जालंधर। कल रात पंजाब फ्रंटियर स्थित बीएसएफ मुख्यालय के पास धमाका हुआ। इलाके को आगे की जांच के लिए सील कर दिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने और पंजाब पुलिस को जांच में सहायता करने के लिए जालंधर के लिए रवाना हो चुकी है।

    अमृतसर के खासा में आर्मी कैंट के बाहर मंगलवार देर रात हुए बम धमाके के बाद बुधवार सुबह घटना स्थल पर जांच करने लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची। धमाके के कारण आर्मी कैंट की दीवार पर लगी टिने क्षतिग्रस्त हुई हैं।

    blast

    मंगलवार रात को तीन घंटे अंतराल में जालंधर व अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार धमाके हुए। जालंधर में मंगलवार रात करीब 8:15 बजे बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ, जिससे कैंपस की दीवारें तक हिल गईं। धमाके की आवाज करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

    फिलहाल कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटी चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ चल रही है।

    भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास धमाका

    अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक खासा क्षेत्र में भी बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार की रात 10.50 पर जोरदार धमाका हुआ। एसएसपी सोहेल मीर कासिम ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने विस्फोटक को हवा में उछालते हुए बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ।

    खबरें और भी

    blast news

    ग्रेनेड से हमला होने का संदेह

    धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाई गई टीन शेड ढह गईं। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

    संदेह है कि ग्रेनेड से हमला किया गया है। आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। पंजाब में पिछले 18 महीनों में करीब 16 थानों पर भी ग्रेनेड हमले हो चुके हैं।