विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: 'पंथ के नाम पर वोट मांगती है शिअद, संसद में कभी नहीं की पंजाब की बात'; अकाली दल पर फूटा CM मान का गुस्‍सा

Published: Mon, 19 Aug 2024 07:55 PM (IST)

Punjab News पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि शिअद पंथ ...और पढ़ें

अकाली दल पर सीएम मान ने साधा निशाना (फाइल फोटो)
अकाली दल पर सीएम मान ने साधा निशाना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हमें कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा पहले अपने अंदर झांके: मान
  2. सीएम मान ने बाबा बकाला में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में की शिरकत

जागरण संवाददाता, अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पंथ के नाम पर वोट मांगने वाली इस पार्टी ने संसद में कभी भी पंजाब की बात नहीं की।

दुख की बात है कि पंथ के नाम पर वोटें लेकर सत्ता का सुख भोगने वाली पार्टी के नेता संसद में पंजाब के मामलें में मूकदर्शक बने रहे, जबकि यह पार्टी पंथ परस्त और पंजाब परस्त होने का दावा करती आ रही है। मान बाबा बकाला साहिब में गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में रक्खड़ पूनिया को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समागम को संबोधित कर रहे थे।

मान ने 2018 में की थी सांसद में अपील

सीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि 26 दिसंबर 2018 को उन्होंने बतौर सांसद तत्कालीन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों को उनके शहीदी पर्व पर श्रद्धांजलि देने की अपील की थी। अपील को उन्होंने स्वीकार करते हुए 27 दिसंबर 2018 को आन रिकॉर्ड संसद में छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की है कि अकाली दल ने कभी भी साहिबजादों को संसद में सत्कार भेंट बारे प्रस्ताव तक नहीं रखा।

मुख्‍यमंत्री मान ने भाजपा पर बोला हमला

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब को अमन कानून की व्यवस्था का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा को किसी पर अंगुली उठाने से पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों को श्री रामनवमी जैसे त्यौहारों पर कर्फ्यू लगाने पड़ते है, जोकि वहां की अमन कानून की जीती जागती मिसाल है। उन्होंने भाजपा को हरियाणा के नूह इलाके में लगे कर्फ्यू भी याद करवाया।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब की बहन-बेटियों को मान सरकार का तोहफा, अब फायर ब्रिगेड विभाग में लड़कियां भी करेंगी काम

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले उन्हें अमन कानून की नसीहते देते है। वह यह बड़े ही गर्व से कह सकते है कि पंजाब में सभी धर्मों के त्यौहार संयुक्त तौर पर मनाए जाते है। उनके कार्यकाल के दौरान एक दिन भी यहां कर्फ्यू नहीं लगा, क्योंकि उनकी धरती गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिस कारण पंजाब को दुनिया भर में आपसी प्यार और भाईचारक सांझ करके जाना जाता है।

उपचुनाव के बाद बाजवा-जाखड़ गायब: सीएम

मुख्‍यमंत्री ने जालंधर उप चुनाव में आप की हुई जीत पर कहा कि विरोधी धड़े के नेता प्रताप सिंह बाजवा और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ को अपनी हार का इतना बड़ा झटका लगा है कि वह सियासी क्षेत्र से ही लापता हो गए है। वह लोगों की मजबूरी को मर्जी में बदलना चाहते है।

यह भी पढ़ें: Amritsar News: 'गुरु घरों पर कब्‍जा करने में जुटी BJP और सरकारी एजेंसियां', सुखबीर बादल ने भाजपा पर कसा तंज

आने वाले समय में लोगों की मर्जी होगी कि वह अपना बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ाए या प्राइवेट स्कूल में। पढ़ाई का स्तर बराबर होगा, लेकिन फर्क सिर्फ इतना होगा कि सरकारी स्कूलों में कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसी तरह सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट अस्पताल के बराबर मुफ्त ईलाज मिमलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब को बुलंदियों पर देखना चाहते है, जिसके लिए वह बड़े प्रयास कर रहे है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।