अमृतसर में दुर्ग्याणा तीर्थ की परिक्रमा में बनी रील पर विवाद, संत ने बेअदबी बताया; कमेटी बोली- परिवार ने मांगी माफी
श्री दुर्ग्याणा तीर्थ की परिक्रमा में युवक-युवती द्वारा बनाई गई वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जगतगुरु स्वामी अशनील जी महाराज ने इसे बेअदबी करार ...और पढ़ें

अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में बनी रील।
HighLights
दुर्ग्याणा तीर्थ में पंजाबी गीत पर वीडियो बनाने पर विवाद।
स्वामी अशनील महाराज ने इसे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताया।
प्रबंधन कमेटी ने कहा, युवक-युवती ने अपनी गलती स्वीकार की।
कमल कोहली, अमृतसर। अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ की परिक्रमा में एक युवक और युवती द्वारा पंजाबी गीत पर वीडियो बनाने का मामला विवादों में घिर गया है। इस घटना को लेकर धार्मिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। श्री राम बालाजी धाम के प्रमुख एवं जगतगुरु स्वामी अशनील जी महाराज ने इस घटना को धार्मिक मर्यादा के विरुद्ध बताते हुए इसे बेअदबी की श्रेणी में रखा है।
अशनील महाराज ने श्री दुर्ग्याणा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं। स्वामी अशनील जी महाराज ने कहा कि परिक्रमा क्षेत्र जैसे पवित्र स्थान पर युवक और युवती द्वारा पंजाबी गीत पर कथित रूप से अनुचित तरीके से अभिनय करते हुए वीडियो बनाना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा को प्रभावित करती हैं।
उनके अनुसार यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती।
यह भी पढ़ें- ढिल्लों के पदभार समारोह से चुनावी संदेश, जाखड़ का जाति-धर्म की राजनीति पर हमला; बिट्टू ने मांगी डबल इंजन की सरकार