अमृतसर के मजीठा में बिक्रम मजीठिया के लगे गुमशुदा व भगोड़ा लिखे होर्डिंग, पुलिस मामले के बीच बढ़ी राजनीतिक हलचल
अमृतसर के मजीठा में बिक्रम सिंह मजीठिया को 'गुमशुदा भगोड़ा' दर्शाते होर्डिंग लगने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पुलिस ने इन होर्डिंगों से पल्ला झाड़ा ...और पढ़ें

मजीठा के गेट पर लगे बिक्रम मजीठिया के पोस्टर।
HighLights
मजीठा में बिक्रम मजीठिया के गुमशुदा होर्डिंग लगे।
पुलिस ने होर्डिंग लगाने से इनकार किया है।
मजीठिया की पत्नी ने वकीलों से संपर्क बताया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्मा गया है। गुमशुदगी संबंधी पोस्टरों के बाद अब मजीठा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें मजीठिया को लेकर विवादित संदेश लिखे गए हैं।
इन होर्डिंगों के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का दौर शुरू हो गया है और राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। होर्डिंगों में लिखा गया है कि "गुमशुदा भगोड़े की तलाश" की जा रही है। साथ ही दावा किया गया है कि मजीठा पुलिस थाने पर कथित हमले के मामले में गिरोह के मुख्य सरगना बिक्रम सिंह मजीठिया की पुलिस को तलाश है।
होर्डिंग में लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई जानकारी हो तो वह नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करे।
यह भी पढ़ें- केवल ढिल्लों ने संभाला पदभार, भाजपा ने शेर-ए-पंजाब की विरासत के सहारे 2027 की बिसात बिछाई
मजीठा थाने में मामला हुआ दर्ज
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी मजीठा क्षेत्र में इसी तरह के गुमशुदगी संबंधी पोस्टर लगाए गए थे। अब बड़े आकार के होर्डिंग सामने आने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इन होर्डिंगों को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।