Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में निहंग सिंहों ने उठाया बड़ा कदम, शुरू की खालसा राज टैक्स की वसूली

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 12:19 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के एंट्री टैक्स के विरोध में निहंग सिंहों ने गड़ा मोड़ा टोल प्लाजा पर खालसा राज टैक्स वसूली शुरू कर दी है। उनका कहना है कि राशि स्वैच्छि ...और पढ़ें

    रूपनगर में नाका लगा कर वसूली करते हुए निहंग।

    रूपनगर में नाका लगा कर वसूली करते हुए निहंग।

    HighLights

    1. निहंग सिंहों ने हिमाचल एंट्री टैक्स का विरोध किया।

    2. गड़ा मोड़ा टोल प्लाजा पर खालसा राज टैक्स वसूला।

    3. यह वसूली स्वैच्छिक है, सामाजिक कार्यों में उपयोग होगा।

    जागरण संवाददाता, कीरतपुर साहिब/रूपनगर। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी वाहनों पर लगाए जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध में अब आंदोलन का स्वर और तेज हो गया है। इस मुद्दे को लेकर पहले प्रदर्शन और धरनों के बाद अब निहंग सिंहों ने गड़ा मोड़ा टोल प्लाजा पर "खालसा राज टैक्स" के नाम से राशि एकत्र करनी शुरू कर दी है। इस कदम ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच चल रहे एंट्री टैक्स विवाद को नई चर्चा में ला दिया है।

    निहंग सिंहों का कहना है कि हिमाचल नंबर वाले वाहनों से किसी प्रकार का अनिवार्य शुल्क नहीं लिया जा रहा, बल्कि वाहन चालक अपनी इच्छा से जो भी राशि देना चाहते हैं, उसे स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन चालक पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा और पूरी प्रक्रिया स्वैच्छिक सहयोग के आधार पर चल रही है।

    यह भी पढ़ें- हिंदू चेहरे को हटाकर जट्ट सिख नेता को बनाया प्रधान, रंधावा ने भाजपा के फैसले पर उठाए सवाल

    Himachal

    नाका लगाकर टैक्स वसूलते हुए निहंग सिंह।

    एंट्री टैक्स के विरोध में प्रतीकत्मक कदम

    निहंग सिंहों के प्रमुख बाबा अच्छर सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में यह प्रतीकात्मक कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग सरबत के भले और सामाजिक कार्यों में किया जाएगा। उनका कहना है कि व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली नीतियों का विरोध किया जाना जरूरी है।

    गौरतलब है कि दो दिन पहले विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने भी गड़ा मोड़ा टोल प्लाजा पर एंट्री टैक्स के विरोध में प्रदर्शन किया था। उस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे और करीब साढ़े तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा था। प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टैक्स व्यवस्था को वापस लेने की मांग की थी।

    खबरें और भी

    फैसला वापस लेने की रखी मांग

    इसी प्रदर्शन के दौरान निहंग सिंहों ने घोषणा की थी कि यदि हिमाचल सरकार ने एंट्री टैक्स वापस नहीं लिया तो वे खालसा राज टैक्स वसूली अभियान शुरू करेंगे। अब उस घोषणा को अमल में लाते हुए उन्होंने टोल प्लाजा पर अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एंट्री टैक्स के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों के व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम यात्रियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं और दोनों राज्यों के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- भाजपा ने विधानसभा चुनावों का रोडमैप किया तैयार, 117 सीटों पर उतरने की तैयारी; मालवा से मिशन 2027 शुरू

    निहंग सिंहों ने दी चेतावनी

    निहंग सिंहों ने चेतावनी दी है कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल्द इस मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उनका विरोध और तेज किया जाएगा। दूसरी ओर, एंट्री टैक्स को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के बीच बातचीत और आंदोलन की दिशा पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- फिरोजपुर छावनी में बड़ा हादसा, प्रसिद्ध नैवेद्यम रेस्टोरेंट में भड़की भीषण आग; इलाके में मचा हड़कंप