विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, शारजाह से आई फ्लाइट से 93 लाख रुपये का सोना पकड़ा; ऐसे मिली थी जानकारी

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 05 Jan 2024 05:00 AM (IST)

पंजाब के अमृतसर के गुरु रामदास इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो ...और पढ़ें

शारजाह से आई फ्लाइट से 93 लाख रुपये का सोना पकड़ा
शारजाह से आई फ्लाइट से 93 लाख रुपये का सोना पकड़ा

जागरण संवाददाता, अमृतसर। शारजाह से आई इंडीगो की फ्लाइट में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान एक किलो 499 ग्राम सोना बरामद किया। जिसकी कुल कीमत 93 लाख 71 हजार 875 रुपये है। फिलहाल कस्टम विभाग ने सोना जब्त कर लिया है और एक्ट 1960 की धारा 110 के तहत अपनी कार्रवाई शुरु क दी है। साथ ही पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सोना किस यात्री की ओर से लाया जा रहा था। जोकि एयर क्राफ्ट में छुपा दिया गया।

चेक किया तो दो रैप किया गया एक पैकेट मिला

जानकारी मुताबिक बुधवार शाम 7.36 पर फ्लाइट संख्या 6E1428 श्री गुरु रामदास इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर पहुंची। विमान के पहुंचने के बाद एक-एक कर सभी यात्री बाहर निकल गए। इसी दौरान कस्टम अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इसी विमान में किसी यात्री की ओर से सोना लाया गया है। इसके बाद अधिकारियों की ओर से क्राफ्ट को चेक किया तो दो रैप किया गया एक पैकेट मिला। जिसे खोला गया तो उसमें सोने के दो बिस्कुट थे। जिनका कुल वजन एक किलो 499 ग्राम पाया गया।

यह भी पढ़ें- चाय पकौड़े के साथ हो रहा चीयर्स, लुधियाना सेंट्रल जेल में म्यूजिक बजा कर चल रही पार्टी; सिद्धू ने AAP पर साधा निशाना

पिछले दिनों में तीसरी बार पकड़ा गया सोना

दुबई से सोने तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका नतीजा है कि एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की ओर से पिछले छह दिनों के भीतर तीसरी बार सोने की बरामदगी की गई है। इससे पहले 29 दिसंबर को दुबई से आई फ्लाइट से 67 लाख रुपये की कीमत का सोना बरामद हुआ था।

इसके बाद 31 दिसंबर को आई फ्लाइट में से 33 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का सोना बरामद किया गया था। अब तीन दिसंबर की शाम को आई फ्लाइट में से 93 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का सोना बरामद हुआ है। पिछले छह दिनों के भीतर कस्टम विभाग ने 1.93 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का शुद्ध सोना बरामद किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।