विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉक्टर बना हैवान! आशा वर्कर के साथ मिल नवजात को बेचा, चार महीनों से बिलख रही हैं मां; आज तक नहीं देखी बेटी की सूरत

Published: Thu, 13 Feb 2025 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2025 07:19 PM (IST)

अमृतसर के एक अस्पताल में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया लेकिन डॉक्टर ने दो आशा वर्करों के साथ ...और पढ़ें

रक्षक ही बन गए भझक, डॉक्टर ने आशा वर्कर के साथ मिलकर बच्ची को बेच दिया।
रक्षक ही बन गए भझक, डॉक्टर ने आशा वर्कर के साथ मिलकर बच्ची को बेच दिया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। गांव राणियां थाना लोपोके की रहने वाली महिला सीमा कौर की कोख से 12 अक्टूबर 2024 को एक बेटी ने जन्म लिया था, लेकिन उसने आज तक अपनी बेटी की सूरत तक नहीं देखी।

जिस अस्पताल में उसने अपनी बेटी को जन्म दिया, उस अस्पताल के मालिक डॉक्टर ने ही दो आशा वर्करों के साथ मिलकर उसकी बेटी को बेच दिया। महिला आज भी अपनी बेटी की सूरत देखने को तरस रही है। महिला इसी उम्मीद में है कि पुलिस उसे इंसाफ दिलाएगी और उसे उसका बच्चा वापस दिलाएगी।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, छापेमारी कर रही पुलिस

महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल के मालिक डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. सर्बजीत सिंह, आशा वर्कर नीतू और आशा वर्कर संदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन आरोपितों की भी पहचान कर ली जाएगी, जिन लोगों ने उस बच्चे को खरीदा है।

महिला अपने बच्चे के बारे में जानने के लिए रोजाना आशा वर्कर संदीप कौर के घर पर जाती थी, लेकिन उसे वह कुछ नहीं बताती थी। पीड़ित महिला उसके गेट पर ही बैठकर उसका कई दिनों तक इंतजार करती रहती थी।

यह भी पढ़ें- कृषि मंत्री शिवराज के बेटे की शादी, फिर कैसे होगी केंद्र के साथ कल किसानों की बैठक? पंधेर बोले- 25 को करेंगे दिल्ली कूच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।